
आमतौर पर जहां लोग अपने दिन की शुरुआत दैनिक दिनचर्या से करते हैं तो वहीं बिहार में एक ऐसा गांव है, जहां लोग सुबह-सुबह नींद खुलते ही गांव का चक्कर लगाना शुरू कर देते हैं। सूर्य निकलने के साथ ही गांव वालों का यह काम शुरू हो जाता है। जोकि पिछले एक साल से भी अधिक समय से चलता आ रहा है। इस अनोखे गांव की इस अनोखी परंपरा को सुनकर लोग भी हैरान रह जाते हैं। आइए जानते हैं कि इसके पीछे का असली कारण क्या है।
हम बात कर रहे हैं बिहार के जमुई जिला खैरा प्रखंड में स्थित घनबेरिया गांव की जहां आधा दर्जन से भी अधिक लोग हर सुबह गांव का भ्रमण करते हैं और इस दौरान वह लाउड स्पीकर लगाकर मंत्रों का जाप और भजन का जाप करते रहते हैं। इसके लिए वह पिछले एक साल से अधिक समय से सुबह चार बजे उठते हैं और एक जगह जमा हो जाते हैं। इसके बाद साइकिल के पीछे एक साउंड सिस्टम लगाकर उस पर भजन और मंत्र का जाप शुरू करते हैं।
गांव वालों की इस टोली में शामिल लोग पूरे गांव का भ्रमण करते हैं। हालांकि इसके पीछे का उद्देश्य गांव में सुख-शांति और समृद्धि कायम करना है। लोगों का मानना है कि यहां जब लोगों की नींद टूटे तो सबसे पहले उनके कानों में भगवान के नाम की आवाज जाए। इससे उनका कल्याण होता है। साथ ही लोगों की सेहत भी ठीक रहती है। लोगों का यह भी कहना है कि यहां कोई भी अलार्म लगाकर नहीं सोता बल्कि मंत्र और भजनों की आवाज से लोग उठ जाते हैं।
यह भी पढ़े - एक झटके में खरबपति बना शख्स, एलन मस्क को भी पीछे छोड़ा तभी फिर...
Published on:
11 Aug 2023 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
