
अरबपति कारोबारी का दावा, अपने सुपर ब्लड से बुजुर्ग पिता की जैविक उम्र 25 साल घटाई
वॉशिंगटन. अमरीका के 45 साल के अरबपति कारोबारी ब्रायन जॉनसन ने दावा किया है कि अपने ‘सुपर ब्लड’ से उन्होंने उनके पिता की जैविक उम्र 25 साल तक कम कर दी है। जॉनसन जैविक उम्र घटाने के लिए तरह-तरह के प्रयोग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मेरा एक लीटर प्लाज्मा लेने के बाद मेरे पिता (70) की उम्र बढऩे की रफ्तार 25 साल के बराबर धीमी हो गई। इलाज के छह महीने बाद भी यह उसी स्तर पर बनी हुई है। पिता की जैविक उम्र 46 साल हो गई है।’ब्रायन जॉनसन खाने, सोने, व्यायाम और चिकित्सा निदान पर हर साल 20 लाख डॉलर खर्च करते हैं। उनका दावा है कि संतुलित दैनिक आहार से उन्हें 18 साल के व्यक्ति जैसी फेफड़ों की क्षमता और शारीरिक सहनशक्ति, 37 साल के व्यक्ति जैसा हृदय और 28 साल के व्यक्ति जैसी त्वचा मिल गई है। वह रात 8:30 बजे तक बिस्तर पर चले जाते हैं, रोज सुबह छह से 11 बजे के बीच 2,250 कैलोरी खाते हैं और चार से पांच घंटे ध्यान लगाते हैं। वह शराब नहीं पीते।
रोज 111 गोलियां
फॉच्र्यून की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रायन जॉनसन रोज 111 गोलियां खाते हैं और 100 से ज्यादा सप्लीमेंट लेते हैं। करीब 30 डॉक्टरों की टीम रोज उनके शरीर में वसा मापती है। वह नियमित एमआरआइ से गुजरते हैं। उन्होंने अपने बेटे के साथ भी खून की अदला-बदली की है।
पिता ने हटा दिया खुद का प्लाज्मा
जॉनसन का कहना है कि उनके पिता की उम्र बढऩे की दर में कमी का कारण यह हो सकता है कि उन्होंने अपने बेटे से मिले प्लाज्मा के बजाय खुद के प्लाज्मा का 600 मिलीलीटर हिस्सा हटा दिया। जॉनसन ने 30 साल की उम्र में अपनी भुगतान प्रसंस्करण कंपनी ब्रेनट्री पेमेंट सॉल्यूशंस ईबे को बेच दी थी। उनकी संपत्ति 40 करोड़ डॉलर बताई जाती है।
Published on:
16 Nov 2023 12:48 am
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
