20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुहागरात के लिए कमरे में गया था दूल्हा, ज़मीन पर लेटी दुल्हन बच्चे को दे रही थी जन्म

इस खुशी के माहौल में उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब दूल्हा अपनी नई-नवेली बीवी के साथ सुहागरात मनाने के लिए कमरे में घुसा।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

May 21, 2018

suhagrat

सुहागरात के लिए कमरे में गया था दूल्हा, ज़मीन पर लेटी दुल्हन बच्चे को दे रही थी जन्म

नई दिल्ली। शादियों का सीज़न फिलहाल कुछ दिनों के लिए थम गया है, क्योंकि 16 मई से शुरू हुआ मलमास 13 जून तक चलेगा। लेकिन आज हम आपको फरवरी में चली लगन का एक बेहद ही अजीबो-गरीब किस्सा बताने जा रहे हैं। जिसे पढ़ने के बाद आपके पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी। मामला बीते फरवरी का है। उन्नाव में हुई एक शादी के बाद कुछ ऐसा हुआ कि एक साथ दो परिवार में खलबली मच गई। यहां एक लड़के की बारात बड़े ही धूम-धाम से लड़की के घर पहुंची थी।

पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी संपन्न हुई और दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर आ गया। अभी तक सब कुछ बड़े ही शानदार तरीके से चल रहा था। लेकिन इस खुशी के माहौल में उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब दूल्हा अपनी नई-नवेली बीवी के साथ सुहागरात मनाने के लिए कमरे में घुसा। कमरे में घुसते ही लड़के ने कुछ ऐसा कुछ कि उसके हलक में ही सांसें रुक गईं।

कमरे में मौजूद घर की नई-नवेली दुल्हन लेबर पेन से तड़प रही थी। खबरों के मुताबिक दुल्हन के पेट में तेज़ दर्द हो रहा था। जिसके बाद दूल्हे ने घर की कुछ जनानियों को बुला लाया। कमरे में पहुंची महिलाओं ने जैसे ही दुल्हन को पकड़ा, वह दर्द से कराह कर ज़मीन पर लेट गई। जिसके थोड़ी ही देर बाद ससुराल आई नई-नवेली दुल्हन ने कमरे में ही एक बच्चे को जन्म दिया। ये पूरा दृश्य देख न सिर्फ दूल्हे के बल्कि पूरे परिवार के पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक गई।

ये खबर सुनते ही दूल्हे का पिता बेहोश हो गया। जिसके बाद दुल्हन के बारे में तुरंत उसके पिता को बताया गया। लड़के के घर वालों ने कहा कि वह लड़की को अपनी बहू के रूप में स्वीकार नहीं कर सकते। जिसके बाद दुल्हन के पिता ने भी अपनी बेटी को वापस ले जाने के लिए मना कर दिया। मामला बढ़ने पर लड़का पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी। जिसके बाद लड़की के पिता को अपनी बेटी को वापस ले जाना पड़ा।