28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 महीने कोमा में रही महिला हुई गर्भवती, अबॉर्शन से पहले हुआ कुछ ऐसा… उड़े डॉक्टर्स के होश

इंग्लैंड के हॉस्पिटल में महिला के साथ एक ऐसी घटना हुई, जिसे डॉक्टर भी चमत्कार से कम नहीं मान रहे।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Jul 19, 2018

omg

3 महीने कोमा में रही महिला हुई गर्भवती, अबॉर्शन से पहले हुआ कुछ ऐसा... उड़े डॉक्टर्स के होश

नई दिल्ली: इंग्लैंड के हॉस्पिटल में महिला के साथ एक ऐसी घटना हुई, जिसे डॉक्टर भी चमत्कार से कम नहीं मान रहे। दरअसल, एक हादसे के बाद महिला कोमा में चली गई थी। तीन महीने बाद अचानक वह होश में आ गई। इसके बाद डॉक्टर्स ने उसे बताया कि वह प्रेग्नेंट है। हालांकि, महिला को ये तक नहीं याद था कि उसके बच्चे का पिता कौन है।

सड़क हादसे में टूट गई रीढ़ की हड्डी टूट


महिला का नाम जेम्मा होम्स है। वह एक सड़क हादसे के बाद कोमा में चली गईं थी। हादसे के बाद उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी, उनकी हालत बेहद खराब थी। करीब तीन महीने बाद अचानक वे वह कोमा से जागीं तो डॉक्टर्स ने उन्हें बताया कि वे गर्भवती हैं। उनके पेट में 12 हफ्ते का गर्भ था।

मां से मांगी अबाॅर्शन की अनुमति, लेकिन...


जब जेम्मा कोमा में थीं तो डॉक्टर्स ने उनकी मां से अबॉर्शन की अनुमति मांगी। इसके बाद सभी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन वह अचानक कोमा से बाहर आ गईं। होश में आने के बाद उन्हें प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो उन्हें कुछ भी याद नहीं था। जिस तरह से वे कोमा से वापस आईं, उससे डॉक्टर्स भी हैरान थे। डॉक्टर्स ने इसे चमत्कार बताते हुए कहा कि जेम्मा अपने बच्चे को बचाने के लिए वापस आईं।

नहीं याद था किसका था बच्चा

कोमा में जाने के बाद वे पिछले तीन महीनों की चीजें पूरी तरह भूल चुकी थीं। उन्हें ये भी याद नहीं था कि वे किसके साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि, इन सबके बावजूद उन्होंने बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। जेम्मा ने कुछ महीनों बाद स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टर्स ने उनकी नॉर्मल डिलीवरी नहीं कराई, क्योंकि जन्म देते वक्त महिला के दिमाग पर बहुत जोर पड़ता है और जेम्मा को उतना प्रेशर नहीं दिया जा सकता था।

Story Loader