4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजब रेस्टोरेंट में पहुंचेंगे गजब इंसान, लंबी है वेटिंग लिस्ट

जब कोई रेस्टोरेंट सिर्फ और सिर्फ प्राकृतिक अवस्था की बात करते हुए मनुष्य को आधुनिक जीवन शैली से काफी अलग अहसास करा देने की बात करता है तो मामला बेहद हैरान कर देने वाला हो ही जाता है। ब्रिटेन में खुलने जा रहे रेस्टोरेंट को लेकर भी ऐसी ही चर्चा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

sandeep srivastava

•

Updated: 30 Apr 2016, 2:32 PM IST

p1

p1

मानवीय सभ्यता आज के दौर में काफी विकसित हो चुकी है और दिनों-दिन इसमें और भी बदलाव होते जा रहे हैं। हमें भौतिक साधन चाहे जितने भी उपलब्ध हो जाएं, प्रकृृति से लगाव शायद ही किसी का कम होता है। आखिर सभी जीवित प्राणियों के जीवन का असतित्व भी कहीं ना कहीं प्रकृति से ही जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें: ये है 4847 साल पुराना पेड़, मुश्किल है इसे खोज पाना

ऐसे में जब कोई रेस्टोरेंट सिर्फ और सिर्फ प्राकृतिक अवस्था की बात करते हुए मनुष्य को आधुनिक जीवन शैली से काफी अलग अहसास करा देने की बात करता है तो मामला बेहद हैरान कर देने वाला हो ही जाता है।

ब्रिटेन में खुलने जा रहे रेस्टोरेंट को लेकर भी ऐसी ही चर्चा है। बताया जा रहा है रेस्टोरेंट में लोग अपनी प्राकृतिक अवस्था यानी कि पूरी तरह नग्‍न होकर आएंगे। उनके साथ फोन जैसी कोई भी आधुनिक चीज भी नहीं होती। वहां सबकुछ प्राकृतिक होगा, लेकिन फोटोग्राफी की इजाजत नहीं होगी।


यहां एक ऐसा रेस्‍टोरेंट खुलने जा रहा है, जहां डिनर करने से पहले व्‍यक्‍ित पूरी तरह नग्‍न होकर जाएंगे। आधुनिक जीवनशैली को प्रभावित करने वाली चीजें जैसे फोन, लाइट आदि यहां नहीं होंगी। सबकुछ प्राकृतिक होगा। यहां तक कि लोग कपड़े भी नहीं पहने होंगे। हालांकि, ये नहीं बताया गया है कि स्‍टाफ भी न्‍यूड होगा या नहीं। यहां ताजी सामग्रियों के साथ प्राकृतिक अनुभव पर ध्‍यान केंद्रित करते हुए और बिना किसी आर्टिफ‍िशल फ्लेवर या केमिकल के यहां चीजें पेश की जाएंगी।

रेस्‍टोरेंट 'बुनियाद' की वेबसाइट के मुताबिक लोग आधुनिक जीवन के जाल से परे शुरुआती जीवन शैली का दौरा कर पाएंगे, जहां सबकुछ ताजा और स्‍वतंत्र होगा। इस रेस्‍टोरेंट में दो सेक्‍शन होंगे, एक नेकेड डाइनर्स के लिए जिसे रेस्‍टोरेंट 'प्‍योर' संदर्भ में लेता है और दूसरा आम रेस्‍टोरेंट की तरह होगा।

जून में यह नया रेस्‍टोरेंट खोलने वाले लॉलीपॉप के फाउंडर सेब लिआल के मुताबिक उनका विचार सच्‍ची आजादी से है। इस रेस्‍टोरेंट के प्रवक्‍ता ने फेसबुक पेज पर सफेद हॉल वाले एक मैप को पिन किया है। हालांकि, उन्‍होंने यह नहीं बताया कि यह कहां खुलेगा।

हालांकि अभी रेस्‍टोरेंट को सिर्फ तीन महीने के लिए खोले जाने की बात की जा रही है और जिसमें महज 42 लोगों को ही बैठाने की क्षमता होगी। इसमें चौंकाने वाली बात ये भी है कि अभी ये रेस्‍टोरेंट खुला भी नहीं है और इस अनुभव को लेने के लिए वेटिंग लिस्‍ट में 27 हजार से अधिक लोग शामिल हो गए हैं। ऐसे में लंबी वेटिंग लिस्‍ट को देखते हुए लगता नहीं है कि सभी को इसमें खाने और नए अनुभव को महसूस करने का मौका मिलेगा।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब