बता दें कि, आज ये एक ऐसे गांव बन चुका है जो देश के सबसे भयानक गांवों की सूची में आता है। यह एक ऐसा गांव है जहां की सुनसान सड़कें और डरावना माहौल किसी को भी डरा सकता है। सन 1964 के पहले इस जगह की खूबसूरती देखने लायक होती थी लेकिन, एक भयंकर चक्रवात ने इस जगह की पूरी काया ही पलटकर रख दी। 1964 उस भयंकर चक्रवात में पूरा धनुषकोटि तबाह हो गया कहा जाता है कि उस चक्रवात में लगभग 1800 लोग मारे गए थे और एक ही दिन में पूरा एक गांव सूनसान हो गया। बस तभी से लोग यहां रात में जाते से डरते हैं कहते हैं यहां इंसान तो इंसान कोई पक्षी भी दिखाई नहीं देता। लोगों की माने तो उस तबाही के बाद यहां आने वाले लोगों ने कई अजीबोगरीब चीजें महसूस की। लोगों के माने तो कि इस स्थान पर हमेशा किसी के होने का आभास होता है खासकर रात में। धनुषकोटि से भगवान राम का गहरा संबंध है, वहीं दूसरी ओर यहां प्रेत आत्माओं को भी महसूस किए जाने के दावे किए गए हैं।