
महिलाओं की शर्ट में हमेशा उल्टी दिशा में क्यों होते हैं बटन, वजह जानने के बाद चकरा जाएगा सिर
नई दिल्ली। आज के इस मॉडर्न ज़माने में हम आपको पुरुषों और महिलाओं की शर्ट में एक ऐसा अंतर बताने जा रहे हैं, जिस पर आपने कभी गौर नहीं किया होगा। आपने अभी तक कई महिलाओं को शर्ट पहने देखा होगा, लेकिन कभी इस बात पर गौर नहीं किया होगा कि महिलाओं की शर्ट में लगे बटन हमेशा बायीं ओर होती है, जबकि पुरुषों के शर्ट में बटन हमेशा दायीं ओर लगे होते हैं।
जी हां, हमें मालूम है कि आप अब अपनी-अपनी शर्ट के बटन चेक कर रहे होंगे। आप बेशक अपनी नई-पुरानी सभी शर्ट निकाल कर देख लें, लेकिन सच्चाई यही है। अब आपको इस पर ज़्यादा सोचने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको इसके पीछे की वजह भी बताने जा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है।
शर्ट में लगी बटन की दिशा का सीधा कनेक्शन नेपोलियन बोनार्पाट के ज़माने से है। नेपोलियन अपनी शर्ट के बटन लगाने के लिए सीधे हाथ का इस्तेमाल करता था, इसलिए उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नेपोलियन ने उस समय शर्ट बनाने वाले सभी लोगों को निर्देश दिया कि वे महिलाओं की शर्ट में बटन बायीं ओर लगाएं।
एक हिंदी वेबसाइट के मुताबिक 13वीं शताब्दी की धनी महिलाओं ने कपड़े पहनाने के लिए भी नौकर रखे थे। उस समय के ज़्यादातर नौकर या सेवक दाएं हाथ के होते थे। इसलिए महिलाओं की शर्ट में बायीं ओर लगे बटन को लगाने में उन्हें काफी सहूलियत होती थी। इसके अलावा कई महिलाएं जो किसी बच्चे की मां होती हैं, आमतौर पर बच्चे को बाएं हाथ में पकड़ती हैं। इस स्थिति में वे बायीं ओर लगे बटन को दाएं हाथ से आसानी से खोल कर स्तनपान करा सकती हैं।
पुरुषों के शर्ट में दाएं ओर बटन होने का सबसे बड़ा फायदा यु्द्ध के दौरान होता था। ज़्यादातर योद्धा अपने दाएं हाथ में हथियार रखते थे, इसलिए वे बटन खोलने के लिए बाएं हाथ का इस्तेमाल करने में काफी सहजता से कर सकते थे।
Published on:
29 Sept 2018 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
