
क्या जानवरों से जुड़े ये रोचक तथ्य जानते हैं आप? हैरान कर देंगी ये बातें आपको
नई दिल्ली: भगवान GOD ने इस धरती पर मनुष्य और जानवर दोनों को बनाया। हालांकि, धरती पर जानवर को सबसे अद्भुत प्राणी माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो भी मनुष्य की तरह ही विचित्र हो सकते हैं और इंसानों की तरह या मिलती-जुलती कुछ हरकतें भी कर सकते हैं। आज हम आपको जानवरों से जुड़ी ऐसी ही कुछ अनसुनी बातों के बारे में बताएंगे। इन बातों को जानकर आप जरूर सोचेंगे कि क्या ऐसी भी होता है।
सबसे पहले हम आपको पांडा panda के बारे में खास बात बताएंगे। अमूमन आपने पांडा को खेलते-कूदते देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि पांडा के पास सोने के लिए कोई निश्चित स्थान नहीं होता। उन्हें जहां भी नींद आती है वो वहीं सो जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि तुर्की पक्षी बिना संबंध बनाए प्रजनन कर सकते हैं और emus पक्षी पीछे की तरफ नहीं चल सकते। वहीं आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कीवी लगभग पूरी तरह से अंधे होते हैं और वो मुख्य रूप से गंध द्वारा ही अपने चारे को पहचानते हैं। वहीं स्क्विड जो कि पानी में रहती है वो अपने शरीर को एक बस के आकार के जितना बड़ा कर सकती है।
वहीं आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मेल जिराफ फीमेल जिराफ का मूत्र Urine इसलिए पीते हैं ताकि वो संभोग के सही समय का पता लगा सके। यही नहीं आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि तिनामोउस Tinamous पक्षी एक पांव पर धूप सेकता है। Assassin bug शिकारियों को धोखा देने के लिए अपने शरीर के ऊपर चीटियों की लाशें लगा लेते हैं। वहीं Wombats के पेट में कुछ ऐसा होता है जिससे उसमें से गोली चलाने जैसी आवाज आती है। वहीं मौका मिलने पर कई तितलियांbutterfly खून भी पी सकती हैं।
Updated on:
03 Apr 2019 10:36 am
Published on:
02 Apr 2019 06:15 pm

बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
