
operation theater
नई दिल्ली। महामारी कोरोनावायरस ने पिछले 1 साल से बहुत कुछ बदल दिया है। लॉकडाउन लगने के बाद अधिकतर काम वर्क फ्रॉम होम से हो रहे हैं। कंपनियां और ऑफिस वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मीटिंग करके अपने प्रोजेक्ट को और काम को कंप्लीट कर रहे हैं। वीडियो कांफ्रेंस के अजीबोगरीब किस्से आपने पढ़े और सुने होंगे। हाल ही में अमरीका से एक ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार ऑनलाइन सुनवाई के दौरान डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर शामिल होने पड़ा। जैसे ही यह बात सामने आई तो लोग हैरान रह गए कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि डॉक्टर को ऑपरेशन थिएटर से ही वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अदालत की सुनवाई में शामिल होना पड़ा।
ऑपरेशन थियेटर से जुड़े डॉक्टर
एक रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला सैक्रामेंटो सुपीरियर कोर्ट का है। बताया जा रहा है कि यहां पर प्लास्टिक सर्जन डॉ. स्कॉट ग्रीन के ट्रैफिक उल्लंघन मामले की सुनवाई हो रही थी। इस दौरान जब जज इन सुनवाई से जुड़े तो वे डॉक्टर को देखकर हैरान रह गए। मामले की सुनवाई के दौरान डॉ. ग्रीन अपने एक मरीज का ऑपरेशन कर रहे थे। सुनवाई के दौरान अदालत कक्ष के एक क्लर्क ने सर्जन से पूछा, हैलो, मिस्टर ग्रीन। क्या आप सुनवाई के लिए उपलब्ध हैं। ऐसा लग रहा है कि आप अभी ऑपरेशन थियेटर में हैं।
जज ने दी आगे की तारीख
जवाब में डॉ. ग्रीन ने कहा, जी हां, मैं ऑपरेशन थियेटर में ही हूं। अभी मैं सुनवाई के लिए मौजूद हूं। इतना बोलकर डॉ ग्रीन कोर्ट कमिश्नर ग्रे लिंक के चैम्बर में आने तक ऑपरेशन करते रहे। डॉक्टर ने कहा, यहां मेरे साथ दूसरा सर्जन भी हैं जो मेरे साथ ऑपरेशन कर रहे हैं। मैं यहां खड़ा हो सकता हूं। जज ने मौजूदा स्थिति को देखकर सुनवाई शुरू करना उचित नहीं समझा। उन्होंने मामले की आगे की तारीख देते हुए कहा कि अब आप तक सुनवाई में शामिल हो, जब कोई सर्जरी में बिजी ना हो। साथ ही डॉक्टर से माफी भी मांगी। लेकिन इस मामले में दुनियाभर में चर्चा हो रही है।
Published on:
01 Mar 2021 12:14 pm

बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
