
Sawai Mansingh Hospital
नई दिल्ली। कई लोगों को बचपन से चौक या मिट्टी खाने की आदत होती है। तो वहीं कुछ लोग डिप्रेशन के चलते या अन्य किसी बीमारी के कारण इन चीजों को खाने लगते हैं। ऐसा ही कुछ पश्चिम बंगाल के गोबरडांगा (Goberdanga) के रहने वाले 48 वर्षीय शख्स ने भी किया। वो जाने-अनजाने मिट्टी के साथ लोहे की कील भी खाने लगा। कुछ महीनों बाद उसके पेट में भयंकर दर्द हुआ तो उसे कोलकाता मेडिकल कॉलेज लाया गया। डॉक्टरों ने जांच की तो उनके होश उड़ गए। दरअसल शख्स के पेट में लोहे की ढेर सारी कीले दिखाई दे रही थी।
कोलकाता मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग ने डेढ़ घंटे तक सर्जरी करके शख्स के पेट में मौजूद करीब 639 लोहे की कीलें निकाली। ये देख डॉक्टर समेत पीड़ित के घरवाले भी दंग रह गए। डॉक्टरों ने इन कीलों को निकालने के लिए चुंबक (Magnet) की मदद ली। उनके अनुसार ये केच काफी पेंचीदा था। मरीज का नाम प्रदीप ढाली काव (Pradeep Dhali kaav) काव है।
बताया जाता है कि मरीज डिप्रेशन में मिट्टी के साथ कील भी खा जाता था। हालांकि इस बात का पता उसे या उसके घरवालों को नहीं था। परिवार वालों ने कभी—कभी प्रदीप को महज मिट्टी खाते देखा था। हालांकि पेट में इतनी ज्यादा कील होने के बावजूद मरीज की स्थिति सामान्य है। यहां कि उसकी आंते भी सुरक्षित है। लोहे की नुकीली कीलों से आंतों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन सर्जरी के दौरान कीलों को सही तरीके से निकालने के लिए चुंबक की जरूरत पड़ी थी।
Published on:
21 Dec 2020 05:48 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
