24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया का सबसे बदबूदार फल बिका 70 हजार रुपए में, आती है सड़े हुए मोज़ों और नाले की बदबू

यह फल दुनिया का सबसे बदबूदार फल है। जो भी स्टोर इसे बेचता है, वहां अलग से शीशे वाले बॉक्स में सैटिन के कपड़े पर इसे रखा जाता है।

2 min read
Google source verification
durian fruit smelliest fruit in the world sold in 70 thousand rupees

दुनिया का सबसे बदबूदार फल बिका 70 हजार रुपए में, आती है सड़े हुए मोज़ों और नाले की बदबू

नई दिल्ली। किसी भी फल, फूल को खास उसकी महक बनाती है। उसकी खुशबू से ही हम पहचानते हैं कि वह फल यह फूल कौन सा होगा। कहते हैं फल के पूरी तरह से पके होने की पहचान उसकी खुशबू से की जा सकती है। लेकिन जिस फल के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उसमें से खुशबू नहीं बदबू आती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फल को पूरे साउथ एशिया में 'फलों के राजा' के नाम से जाना जाता है। इसका असल नाम ड्यूरियन फल है। लेकिन सिर्फ इसकी बदबू की इसे मशहूर नहीं बनाती। बीते कुछ दिनों से यह फल खबरों में इसलिए बना हुआ है क्योंकि इंडोनेशिया में यह 990 डॉलर (71 हजारा रुपए) में बिका है। हर साल यह ज्यादा से ज्यादा 500 डॉलर (35,730रुपए) में बिकता है लेकिन इस साल इसने रिकॉर्ड तोड़ दिया। बता दें कि यह फल दुनिया का सबसे बदबूदार फल है। जो भी स्टोर इसे बेचता है, वहां अलग से शीशे वाले बॉक्स में सैटिन के कपड़े पर इसे रखा जाता है। इतना महंगा बिकने वाला यह फल हर साल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। जो इसे खरीद नहीं सकता वह इसके साथ फोटो खिंचवाकर काम चलाता है।

इस फल की बाहरी सतह कटहल से काफी मेल खाती है। इसे खाने वाले लोगों ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि इस फल का स्वाद ऐसा होता है मानों गंदे नाले या फिर मोज़ों की बदबू के साथ कुछ मीठा मिला दिया गया हो। स्थानीय लोगों को यह फल बेहद पसंद है। यहां के लोगों को इसका क्रीमी टेक्स्चर बहुत भाता है। बता दें कि इसका इतना महंगा बिकने के पीछे का कारण यह है कि इस फल में जे-क्वीन ब्रैंड सबसे अच्छा माना जाता है। इस फल के इतना महंगा होने के पीछे यही वजह है कि यह जे-क्वीन ब्रैंड का था। इस फल को इतने महंगे दाम में खरीदने वाले का पता अभी तक नहीं चल पाया है लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि वह पक्का इस बदबूदार फल का दीवाना ही रहा होगा।