19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अच्छी खेती के लिए किसान ने अपनाया अनोखा टोटका, फसल पर छिड़क दी देसी शराब

हरियाणा में किसनों ने फसल पर किया शराब का छिड़काव ( farmer sprayed alcohol in crops ) अच्छी फसल के लिए अपनाया टोटका कृषी अधिकारी इस बता रहें हैं किसानों का भ्रम

2 min read
Google source verification
haryana

नई दिल्ली। हरियाणा ( Haryana ) से किसानों से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां के फतेहाबाद जिले के किसानों ने अपनी फसल को बचाने के लिए एक अलग ही टोटका अपनाया है। किसान पानी में शराब डालकर इसका छिड़काव ( farmer sprayed alcohol in crops ) कपस की फसल के लिए कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-इस गांव में पैदा होती हैं सिर्फ लड़कियां, 9 साल पहले पैदा हुआ था एक लड़का लेकिन.

पानी के साथ शराब मिलाकर फसल पर छिड़कना कितना कारगार होगा इसका तो पता नहीं। लेकिन किसानों का मानना है कि इसका जरूर फायदा होगा। इसके उलट कृषि अधिकारी इसे किसानों का भ्रम बता रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह से कोई भी कीट नहीं मरता। किसानों को इस तरह के उपाय करने से कोई फायदा नहीं। किसान भ्रमित होकर अपनी फसलें खराब कर लेंगे।

क्या कहा किसानों ने

किसानों ( farmer )का कहना है कि उनका यह नुसखा असर दिखा रहा है। उनका कहना है कि फसल पर केमिकलों का इस्तेमाल खर्च तो बढ़ाता है। साथ ही उत्पादन और वातावरण में जहरीले तत्व भी बढ़ते हैं। किसानों के मुताबिक, फसलों को बचाने का यह नया तरीका अनोखा है। हमने अपनी फसल को कीटों से बचाने के लिए ये तरीका खोजा है।

देशी शराब का छिड़काव

किसानों ने बताया कि वे अपनी फसलों को बचाने के लिए देशी शराब का इस्तेमाल कर रहे हैं। शराब के छिड़काव से फसलों को कुछ नहीं होता। उन्हें इसका अच्छा परिणाम मिल रहा है।