
भारत का इतिहास कई वीर गाथाओं और कहानियों से भरा हुआ है। जब हम इन कहानियों को पढ़ते या सुनते हैं तो समझ में आता है कि वाकई में उन दिनों के राजा-महाराजाओं और शासकों में कितना साहस था। न केवल पुरूष बल्कि महिलाओं ने भी समान रूप से अपनी वीरता का परिचय दिया है। ये महारानियां न केवल बेशुमार खूबसरत थी बल्कि ये काफी निडर भी थीं। आज इनमें से ही किन्हीं पांच सुंदर महारानियों का जिक्र आज हम आपके सामने करने जा रहे हैं।

मुमताज मुमताज महल के बारे में कौन नहीं जानता! आज भी ताजमहल को देखकर शाहजहां और उनकी प्रेम कहानी को याद किया जाता है। बेहद खूबसूरत मुमताज का जन्म 1593 में आगरा में हुआ था। अपने 14 वें बच्चे गौहरा बेगम को जन्म देते वक्त उनकी मृत्यु हो गई थी। निधन के बाद उन्हें आगरा में ही दफनाया गया।

नूरजहां जहांगीर की 21 वीं बेगम और बादशाह अकबर के प्रधान की बेटी थी नूरजहां। उनका विवाह मात्र 17 साल की उम्र में अलीकुली नामक एक ईरानी से हुआ था। सन 1607 ई में जहांगीर के दूतों ने नूरजहां के पति की हत्या कर दी और इसके बाद नूरजहां को जहांगीर के हरम में डाल दिया गया। सन 1611 में जहांगीर ने नूरजहां से निकाह कर लिया।

रानी रूपमति जैसा कि उनके नाम से ही प्रतीत होता कि वह देखने में बेहद सुंदर थीं। टांडापूर की एक राजपूत परिवार से उनका संबंध था। खूबसूरती के साथ-साथ उन्हें गायन-वादन का भी बेहद शौक था। इसके साथ ही साथ वह काफी निडर भी थींं।

रजिया सुल्तान दिल्ली सल्तनत पर राज करने वाली पहली महिला सुल्तान थीं रजिया। उन्होंने 1236 से 1240 तक शासन किया। इल्तुमिश ने रजिया को ही उत्तराधिकारी के रूप में चुना था। साहसी रजिया की एक बड़ी खूबी यह थी कि वह हमेशा पुरूषों के जैसा परिधान पहनती थीं।

महारानी गायत्री देवी अब बात करते हैं जयपुर की महारानी गायत्री देवी के बारे में जिनका जन्म साल 1919 में लंदन में हुआ था। गायत्री देवी पश्चिम बंगाल के कुचबिहार की राजकुमारी थी और जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय से उनका विवाह हुआ था। मशहूर फैशन पत्रिका वोग ने उन्हें दुनिया की सबसे सुंदर 10 महिलाओं की सूची में शामिल किया। इन पांचों महारानियों के अलावा भी भारत के इतिहास में और भी कई वीरांगना और खूबसूरत महिलाओं का जिक्र है जिनकी लिस्ट काफी लंबी है।