18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये है वो देश जहां मुर्दों के साथ भी हो सकती है शादी, बस करना होता है ये काम

शादी के लिए लेनी होती है राष्ट्रपति की मंजूरी

less than 1 minute read
Google source verification
marriage.png

नई दिल्ली: दुनियाभर में कई तरह के कानून बनाए गए हैं। गाड़ी चलाने, घर बनाने, नौकरी करने, शादी करने जैसे कई कानून बनाए गए हैं। लेकिन फ्रांस देश में एक ऐसा कानून है जो बड़ा ही अजीबोगरीब कानून है और ये कानून जुड़ा है शादी से। चलिए आपको इस कानून के बारे में बताते हैं।

वैसे तो फ्रांस समेत लगभग सभी देशों में कई तरह के कानून हैं, लेकिन इन सब में एक कानून ऐसा है जो सबसे अलग है। दरअसल, फ्रांस में एक ऐसा विचित्र कानून है, जिसके अंतर्गत यहां लोग मृत व्यक्ति या महिला के साथ भी शादी कर सकते हैं। हालांकि ऐसी शादी के लिए लोगों को राष्ट्रपति से इजाजत लेनी पड़ती है। राष्ट्रपति विशेष परिस्थितियों में इस कानून के तहत उस व्यक्ति को मृतक के साथ शादी करने की अनुमति दे सकता है।

यहां शादी के मौके पर साल 1499 में सफेद सूट पहनने की परंपरा शुरु हुई थी, जो कि 500 सालों से चली आ रही है। विश्व में इंग्लैंड के बाद फ्रांस ऐसा दूसरा देश है, जिसने पूरी दुनिया के सबसे ज्यादा हिस्सों पर राज किया। विश्व में कुल 8.6 फीसदी हिस्सों पर फ्रांस ने राज किया है। साथ ही फ्रांस ही पहला दुनिया का ऐसा देश है। जहां पर सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय इकाई प्रणाली ( किलोमीटर, किलोग्राम, लीटर ) को अपनाया गया था।