22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Ajab Gajab / दूल्हा बनकर आया मेंढक और मेंढकी को दुल्हन बनाकर ले गया! जानिए इस अनोखी शादी के बारे में

दूल्हा बनकर आया मेंढक और मेंढकी को दुल्हन बनाकर ले गया! जानिए इस अनोखी शादी के बारे में

Frogs Wedding Ceremony: दुनिया में शादियों के अलग-अलग रिवाज़ होते हैं। पर शादियाँ इंसानों के बीच होती हैं। पर कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहाँ जानवरों के बीच शादियाँ भी देखने को मिलती हैं। ऐसा ही मामला हाल ही में देखने को मिला जब एक मेंढक और मेंढकी की शादी हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 17 May 2023, 2:40 PM IST

frogs_wedding_ceremony.jpg

Frogs wedding ceremony

शादियों के लिए दुनियाभर में अलग-अलग रस्में और रिवाज़ होते हैं। पर कुछ शादियाँ बिलकुल हटके होती हैं। ये अनोखी शादियाँ इंसानों के बीच न होकर जानवरों के बीच होती हैं। सुनकर हैरानी हो सकती है, पर यह सच है। दुनिया में ऐसी जगहें हैं जहाँ जानवरों के बीच रस्मों और रिवाज़ो के साथ शादियाँ कराई जाती हैं। हालांकि ये शादियाँ किसी खास उद्देश्य के लिए कराइ जाती हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में भारत में भी देखने को मिला जब एक मेंढक और मेंढकी की शादी हुई।


मेंढक बना दूल्हा और मेंढकी बनी दुल्हन

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में हाल ही में एक अनोखी और हटके शादी देखने को मिली। इस शादी में एक मेंढक दूल्हा बना और मेंढकी दुल्हन बनी। इस शादी को पूरी रस्मों और रिवाज़ों के साथ कराया गया। कूच बिहार के तूफानगंज-1 प्रखंड के गंगाबाड़ी गांव में मेंढक और मेंढकी के बीच यह शादी हुई। इसमें स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

मंगलवार की सुबह मंडप सज़ा, ढोल-नगाड़ों के बीच महिलाओं के डांस के साथ ही मेंढक को दूल्हा बनाकर मंडप लाया गया। उसकी बारात में कुछ लोग बाराती बनकर शामिल हुए। इसके बाद मेंढकी को दुल्हन बनाकर मंडप लाया गया और दोनों की पूरे विधि-विधान से शादी हुई। शादी के बाद मेंढक से साथ भेजने के लिए मेंढकी की विदाई भी हुई।


कितना हुआ खर्चा?

जानकारी के अनुसार मेंढक और मेंढकी की इस शादी के खर्चे के लिए स्थानीय लोगों ने चंदा एकत्रित किया। करीब 25 महिलाओं ने शादी का पूरा इंतज़ाम किया। इस शादी में करीब 15 हज़ार रुपये का खर्चा आया।

क्या रही वजह?

कूच विहार में मेंढक और मेंढकी की इस शादी की वजह एक टोटका है। दरअसल स्थानीय लोग गर्मी और सूखे से बचने के लिए इंद्रा देव औेर वरुण देव को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ करते हैं। साथ ही इन लोगों में यह मान्यता भी है कि मेंढक और मेंढकी की शादी कराने से बारिश होगी। इसी वजह से मेंढक और मेंढकी की शादी कराई गई।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में गज़ब का झांसा, मुर्गी को हरे रंग से पेंट करके तोता बताकर 6,500 रुपये में बेचा, खबर पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी