
Green hen as parrot
दुनिया में झांसेबाजों की कमी नहीं है। दुनियाभर में कई लोग अलग-अलग तरीकों से दूसरों को झांसा देने की कोशिश करते हैं। कई बार इन्हें कामयाबी मिलती हैं, कई बार नहीं। इन झांसेबाजों के झांसा देने के तरीके भी अलग-अलग होते हैं। कुछ लोग तो जुगाड़ के नाम पर भी दूसरों को झांसा दे देते हैं। झांसेबाजी के कुछ मामले तो ऐसे होते हैं जिनके बारे में सुनकर आपका दिमाग तो चकरा सकता है ही, साथ ही हंसी रोकना भी मुश्किल हो सकता है। ऐसा ही एक मामला पाकिस्तान में देखने को मिला। पाकिस्तान में एक शख्स ने झांसेबाजी का जो तरीका अपनाया, उसके बारे में सुनकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी।
मुर्गी को हरे रंग से पेंट करके तोता बताकर बेचा
पाकिस्तान में एक शख्स ने गजब का झांसा दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक शख्स ने जानकारी देते हुए बताया कि एक पाकिस्तानी शख्स ने अपनी मुर्गी को हरे रंग से पेंट करके ऑनलाइन उसकी फोटो पोस्ट की और उसे तोता बताया। शख्स ने इस नकली तोते की कीमत 6,500 रुपये तय की। ऐसे में ऑनलाइन इस हरी मुर्गी को तोता समझकर एक शख्स झांसे में आ गया और उसने उस हरी मुर्गी को तोता समझकर खरीद लिया।
सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने लगाए ठहाके
सोशल मीडिया पर झांसेबाजी के इस मामले के बारे में जैसे ही यूज़र्स को पता चला, उनकी हंसी छूट पड़ी। यूज़र्स ने अलग-अलग रिएक्शन्स देते हुए इस पूरे मामले पर खूब ठहाके लगाए। किसी ने मुर्गी को हरे रंग से पेंट करके तोता बताकर बेचने वाले को गजब का टोपीबाज बताया। किसी ने मुर्गी को तोता समझकर खरीदने वाले के लिए कहा कि उसने सस्ता नशा करके मुर्गी को तोता समझ लिया और 6,500 रुपये में खरीद लिया।
यह भी पढ़ें- बुज़ुर्ग को लूटने की कोशिश करना पड़ा लुटेरे को भारी, हुआ चारों खाने चित्त, देखें वीडियो
Updated on:
12 Sep 2023, 4:42 PM IST
Published on:
16 May 2023, 2:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.