15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसी इंसान के जितना बड़ा है यह पत्तागोभी, दो हफ्ते तक रखकर इसे खा सकता है एक परिवार

पत्तागोभी के साथ दंपत्ति खूब खिंचवा रहे हैं फोटो देखभाल करने में नहीं छोड़ी कोई कसर विशालकाय पत्तागोभी को गोद में उठाकर दिखा रहे हैं लोगों को

2 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Mar 23, 2019

Giant cabbage

किसी इंसान के जितना बड़ा है यह पत्तागोभी, दो हफ्ते तक रखकर इसे खा सकता है एक परिवार

नई दिल्ली। इंसान अपनी मेहनत के दम पर किसी भी मुकाम को हासिल कर सकता है। नामुमकिन को भी अपने प्रयास से मुमकिन किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले दंपत्ति रोजमैरी नॉरवुड और उनके पति सीन केडमैन ने हाल ही में कुछ ऐसा कर दिखाया जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

दिन-रात मेहनत कर दोनों ने अपने बगीचे में एक विशालकाय पत्तागोभी को उगाया है। आकार में यह गोभी किसी इंसान के जितनी बड़ी होगी। ऑस्ट्रेलिया के जैकीज मार्श में ये दोनों रहते हैं। पिछले साल अप्रैल के महीने में इन दोनों ने अपने ईको टूरिज्म गेस्टहाउस में विशालकाय सब्जियों को उगाने के बारे में सोचा।

इस दौरान दोनों ने पिछले 9 महीनों से लगातार सब्जियों की देखभाल कर रहे हैं। पौधे पर समय-समय पर पानी दिया गया, खाद दिया गया। कीड़े-मकोड़े से बचाने के लिए जाल का उचित प्रबंध किया गया। अब यह विशालकाय गोभी उन्हीं की मेहनत का फल है। हालांकि उनके इस प्रयास में मौसम का भी भरपूर साथ मिला। यह पत्तागोभी इतनी बड़ी है कि इसे एक परिवार कम से कम दो हफ्ते तक खा सकता है।

ये भी पढ़ें: तीन हजार साल पुराने लौंग के पेड़ को देखने पहुंचते हैं दूर-दूर से पर्यटक, आज भी इतिहास की दे रहा है गवाही