10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस गांव में अजीबो-गरीब बीमारी का आतंक, 12 की उम्र में बदल जाता है लड़कियों का जेंडर

दुनिया में एक जगह ऐसी है जहां के लोगों को अजीबों गरीब बीमारी का डर सताने लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 1 May 2018, 8:18 AM IST

gender change

नई दिल्ली: आपने कई बीमारियों के बारे में सुना होगा जो बेहद ही खतरनाक होती हैं। ऐसी बीमारियों में इंसान की जान बच पाना बेहद ही मुश्किल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक जगह ऐसी है जहां के लोगों को अजीबों गरीब बीमारी का डर सताने लगा है।

बता दें कि इस बीमारी ने कैरेबियाई देश के डोमिनिकन रिपब्लिक के लोगों को परेशान कर रखा हुआ है। इस बीमारी में होता ये है कि 12 साल की उम्र पूरी होते ही लड़कियां अपना वजूद खो कर लड़का बन जाती हैं। हो गए ना हैरान आप भी लेकिन ये बिल्कुल सच है और इस बीमारी ने लोगों को परेशान करके रख दिया है।

यह बीमारी ला सेलिनास गांव के लोगों में तेजी से फ़ैल रही है। इस गांव में अब तक तमाम लड़कियां इस बीमारी की चपेट में आ चुकी हैं। इस बीमारी का कोई भी इलाज भी नहीं है और यही वजह है कि इस बीमारी ने यहां के निवासियों, खासकर कि लड़कियों की नींद उड़ा कर रखी हुई है।

जब यहां पर कोई लड़की पैदा होती है तो वो किसी भी आम लड़की की तरह ही होती है और उसमें कोई भी दिक्कत नहीं होती है लेकिन जब लड़की 12 साल की उम्र पूरी करती हैं तो उसके शरीर में नाटकीय बदलाव आने लगते हैं, यहां तक कि लड़कियों की चाल भी लड़कों जैसी हो जाती है। लड़की की आवाज भारी हो जाती है और उसमें पुरुषों वाले अंग विकिसित होने लगते हैं और वो लड़की से लड़के में बदल जाती हैं।

इस बीमारी को 'सूडोहर्माफ्रडाइट' के नाम से जानते हैं। बता कि इस बीमारी की वजह से लड़कियों को घृणा की नजरों से देखा जाता है और लोग उन्हें अपने साथ रखना पसंद नहीं करते हैं। बीमारी में बच्चे मानसिक तनाव से गुजरने लगते हैं क्योंकि समाज उन्हें नापसंद करने लगता है।