
वर्ल्ड क्लास हैंड ग्लाइडर मेटजास क्लिमेनसिक ने सोका नदी के ऊपर आसमान में ग्लाइडिंग के दौरान उड़ते हुए एक प्लेन के डैने (पंखों) पर थोड़ी देर खड़े रहने का कारनामा किया था। उनका ये कारनामा ऐसा था, जिसमें उन्होंने जान दांव पर लगाते हुए दुनिया को हैरत में डाल दिया था।
वर्ल्ड क्लास हैंड ग्लाइडर मेटजास क्लिमेनसिक ने सांस रोक देने वाले रोमांचक कारनामों के लिए जाने जाते हैं। जब वो 30 साल के थे, तभी उन्होंने सोका नदी के ऊपर आसमान में ग्लाइडिंग के दौरान उड़ते हुए एक प्लेन के डैने (पंखों) पर थोड़ी देर खड़े रहने का कारनामा किया था। उनका ये कारनामा ऐसा था, जिसमें उन्होंने जान दांव पर लगाते हुए दुनिया को हैरत में डाल दिया था।
शुरूआत में उनके इस सनक भरे कारनामें ने सभी को डरा दिया था, लेकिन जब उन्होंने ऐसा करके दिखाया तो लोग हैरान रह गए थो। तय दिन और तय वक्त पर वो सोका पहाड़ियों की ऊंचाई से अपने हैंड ग्लाइडर के साथ उड़ने लगे। यह एक कठिन और खुद को मौत के मुंह में धकेलने जैसा था। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें हवा में दो प्लेन नजर आए।
मेटजास को पायलट नेक फेगनेली के विमान के पंखों पर लैंड करना था। विमान चालक और मेटजास, दोनों के लिए सामंजस्य बैठाना मुश्किल था। पायलट नेक ने किसी तरह हवा में प्लेन को स्थिर किया और मेटजास अपने हुनर की सारी क्षमता इस्तेमाल करते हुए आखिरकार उड़ते विमान के पंखों पर लैंड करके कुछ देर उस पर खड़े रहे। यह कारनामा उन्होंने दो बार किया। स्पीड और टाइमिंग के इस खेल के दौरान दूसरा प्लेन अलग-अलग एंगल से उनके फोटो लेता रहा।
Published on:
22 Aug 2016 10:52 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
