19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस झील में खुला ‘नरक का दरवाजा’, लाखों लीटर पानी हो रहा हर सेकेंड गायब

Portal to Hell: अमेरिका में एक ऐसी झील है जिसमें नरक का द्वार खुलता है। इसमें हर सेकंड में लाखों लीटर पानी समय जाता है। जानिए इसके बारे में विस्तार से।

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Apr 21, 2022

 Hell Opens In California Lake Swallows Millions Liter Water Per Second

Hell Opens In California Lake Swallows Millions Liter Water Per Second

Lake Berryessa: अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक झील इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस झील में 72 फीट चौड़ा विशाल नरक द्वार है। जी हाँ सही सुना आपने। इस झील में नरक द्वार खुलता है जिसे कुछ लोग ग्लोरी हॉल या 'पोर्टल टू हेल'भी कहते हैं। स्थानीय लोग इस अजीबोगरीब घटना से काफी हैरान हैं। ये झील कैलिफोर्निया की पूर्वी नापा वेली में स्थित है और इसका नाम है बैरीसा (Berryessa) झील। इस नरक केद्वार में हर सेकंड में लाखों लीटर पानी समा रहा है।

कैलिफोर्निया की पूर्वी नापा वेली में स्थित बैरीसा झील मानवनिर्मित झील है जिसके अंदर नरक का द्वार है। इस द्वार को कम ही खोला जाता है वो भी तब जब झील में पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर जाता है। इस साल इसे अप्रैल के महीने में खोला गया है। ग्लोरी हॉल के जरिए झील में भरा अतिरिक्त पानी निकल रहा है।

झील कैलिफोर्निया के नापा काउंटी में सातवीं सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है। इस झील का निर्माण 1953-1957 के बीच किया गया था और तब इंजीनियरों ने अतिरिक्त पानी निकालने के लिए ग्लोरी हॉल का निर्माण किया किया था। ये जलाशय 5.2 करोड़ गैलन्स पानी स्टोर कर सकता है।

72 फुट चौड़ा यह ग्लोरी हॉल झील में पानी का स्तर बढ़ जाने पर खोला जाता है। इस बार जब झील का जलस्तर 4.7 मीटर से ऊपर गया तो इसे खोल दिया गया। इस ग्लोरी हॉल में हर सेकेंड 1,360 क्यूबिक मीटर पानी समय रहा है। ये पानी यहां से अन्य जगहों पर पहुंचता है। इस अद्भुत हॉल को देखने के लिए हजारों की संख्या में सैलानी आती है।

ये नजारा जितना खूबसूरत दिखाई देता है उतना ही खतरनाक भी है। 1997 में एक लड़की को इस हॉल ने खींच लिया था जब वो झील में पैडलिंग करते हुए फंस गई थी। उसकी मौत हो गई थी तब से इसके पास किसी भी पर्यटक को जाने की अनुमति नहीं है।

यह भी पढ़े - इस जिले में अजब-गजब कारनामे: बिना मान्यता के चल रहे सैकड़ों स्कूल