
नई दिल्ली। House Fly Cleaning Itself In Hindi: घर में भिनभिनाते हुए मक्खी-मच्छर किसी को भी अच्छे नहीं लगते। हम घरों में साफ-सफाई रखने तथा चीजों को ढककर रखने जैसे उपाय करते हैं ताकि खाने-पीने की वस्तुओं पर बैठ कर मक्खी-मच्छर और अन्य कीट-पतंगे गंदगी ना फैलाएं। साथ ही हम खाद्य विषाक्तता जैसी बीमारियों से बचे रहें। कई बार हम इन छोटे जीवो को घर से बाहर निकालने के लिए कीट नियंत्रण दवा के छिड़काव का भी उपयोग करते हैं। परंतु संपूर्ण रूप से इनसे छुटकारा नहीं पाया जा सकता क्योंकि यह भी हमारे पर्यावरण का एक हिस्सा है। लेकिन क्या कभी आपने एक जगह बैठी हुई मक्खी की हरकतों पर गौर किया है? इसके पीछे की वजह जानकर आप अगली बार उत्सुकता वश एक स्थान पर बैठी हुई मक्खी की क्रियाओं पर ध्यान अवश्य देंगे।
यह भी पढ़ें:
मनुष्यों को लगता है कि केवल हम ही साफ-सफाई का ख्याल रखते हैं तथा बाकी अन्य जीव और पशु इधर-उधर गंदगी फैलाने का काम करते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है हमारे घरों में पाई जाने वाली मक्खियां भी पैरों को मलते हुए अपने आप को साफ रखते हैं। मक्खियों के ऐसा करने के पीछे का कारण उनमें पाया जाने वाला गंध संग्राहक होता है। गंध संग्राहक द्वारा ही मक्खियां अपना आधे से ज्यादा काम करती हैं। जैसे खाना ढूंढना, उड़ना अथवा अपने साथियों को ढूंढना आदि। इसके अतिरिक्त मक्खियों द्वारा केवल अपने आगे के दोनों पैरों को ही आपस में नहीं रगड़ा जाता बल्कि सफाई क्रिया के दौरान वह इन्हें अपने पंखों तथा सिर पर भी फेरती हैं। जिसे देखकर पता चलता है कि मक्खियों द्वारा स्वयं को साफ करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। घरों में पाई जाने वाली सभी मक्खियां देखने में तो एक जैसी लगती हैं परंतु उनमें भी कई प्रजातियां पाई जाती हैं जो उन्हें एक दूसरे से अलग बनाती है। इसके अलावा आपको जानकर हैरानी होगी कि मक्खियों द्वारा स्वयं को साफ करने का एक निश्चित समय भी होता है। एक शोध में पाया गया है कि 6 पैर वाली इस जीव द्वारा ऐसा सुबह तथा शाम के समय ही किया जाता है।
Updated on:
31 Aug 2021 04:35 pm
Published on:
31 Aug 2021 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
