23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाभारत के युद्ध में इतने योद्धाओं की हुई थी मृत्यु, आंकड़े जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

महाभारत के बारे में एक सवाल जो हमारे दिमाग में अकसर आता रहता है वह ये है कि इस युद्ध में कितने लोग मारे गए थे? आइए आज हम आपके इस सवाल का जवाब देते हैं।  

3 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Nov 26, 2018

महाभारत

महाभारत के युद्ध में इतने योद्धाओं की हुई थी मृत्यु, आंकड़े जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

नई दिल्ली। महाभारत के बारे में हम सभी ने सुना है और टेलीविजन के पर्दे पर इसे देखा भी है। रोचकता से भरपूर इस कथा के बारे में जानने की जिज्ञासा अभी भी लोगों में है। इस विश्वयुद्ध में न केवल भारतवर्ष के राजाओं ने भाग लिया था बल्कि अन्य देशों के कई राजाओं ने भी इसमें हिस्सा लिया था।महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास ने महाभारत की रचना करते हुए कहा था कि, यन्नेहास्ति न कुत्रचित्। अर्थात जिस विषय की चर्चा इस ग्रंथ में नहीं है,उसकी चर्चा कहीं भी उपलब्ध नहीं है।

आज भी हम किसी बड़े युद्ध की तुलना महाभारत के साथ करते हैं।महाभारत के बारे में एक सवाल जो हमारे दिमाग में अकसर आता रहता है वह ये है कि इस युद्ध में कितने लोग मारे गए थे? आइए आज हम आपके इस सवाल का जवाब देते हैं।

महाभारत के स्त्री पर्व के एक प्रसंग में धृतराष्ट्र युधिष्ठिर से युद्ध में मारे गए योद्धाओं की संख्या पूछते हैं। धृतराष्ट्र के इस सवाल का जवाब देते हुए युधिष्ठिर कहते हैं कि, इस युद्ध में 1 अरब 66 करोड़ 20 हजार वीर मारे गए हैं। इनके अलावा 24 हजार 165 वीरों का कोई पता ही नहीं है।

युधिष्ठिर अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहते हैं कि, इस युद्ध में क्षत्रिय धर्म निभाते हुए जो मारे गए हैं, वे ब्रह्मलोक में गए हैं। जो युद्ध से भागते हुए मारे गए हैं, वे यक्षलोक में गए हैं। जो वीर ईमानदारी से लड़ते हुए मारे गए हैं, वे अन्य पुण्यलोकों में गए हैं।

युधिष्ठिर के इन जवाबों को सुनकर धृतराष्ट्र को बेहद हैरानी हुई। उन्होंने युधिष्ठिर से पूछा कि आखिर तुम्हारे पास ऐसी कौन सी शक्ति है, जिसके माध्यम से तुम्हें ये सारी बातें पता है?

धृतराष्ट्र के इस सवाल का जवाब भी युधिष्ठिर ने बड़े ही शान्त मन से देते हुए कहा कि, वनवास के दौरान देवर्षि लोमश ने मुझे जो दिव्य दृष्टि दी थी, उसी की सहायता से ये सारी गुप्त बातें मुझे पता चली हैं।

हालांकि ये कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि महाभारत में करोड़ों की संख्या में वीरों को वीरगति प्राप्त हुई है क्योंकि आज भी कुरूक्षेत्र में महाभारत काल के कुछ अवशेष मिलते हैं, इससे हम समझ सकते हैं कि वह युद्ध कितना बड़ा हुआ होगा जिसके अवशेष आज भी इतने सालों के बाद भी मिलते हैं।

ये भी पढ़ें:कभी भी गलती से चाय के बाद न करें इन तीन चीजों का सेवन, वर्ना ऐसे करनी पड़ सकती है भरपाई