22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG डोनाल्ड ट्रंप को नहीं मालूम है यह छोटी सी बात, भारतीय लड़की ने की बताने की पेशकश

दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट किया है, जिसके बाद से हर कोई उनके ज्ञान पर सवाल उठा रहा है।

2 min read
Google source verification
trump

OMG डोनाल्ड ट्रंप को नहीं मालूम है यह छोटी सी बात, भारतीय लड़की ने की बताने की पेशकश

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। लेकिन कभी-कभी इनका बड़बोलापन उनके लिए ही खतरनाक बन जाना है। दरअसल, दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट किया है, जिसके बाद से हर कोई उनके ज्ञान पर सवाल उठा रहा है। आलम ये है कि ट्रंप के इस ट्वीट को अब तक हजारों लोगों ने रिट्वीट और लाइक किया है।

ट्विटर के इसी प्लेटफार्म पर एक भारतीय लड़की ने अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मदद करने को कहा है। लड़की ने कहा है कि उसके पास में दूसरी क्लास से ही इनसाइक्लोपीडिया है अगर ट्रंप चाहें तो वो मैं उनको दे सकती हूं। दरअसल, वॉशिंगटन का तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। ऐसे में ट्रंप ने एक ट्वीट कर उसमें लिखा कि क्रूर ठंड विस्फोटक बन गई है। इस बार ठंड के सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं। ग्लोबल वार्मिंग वाली बात का क्या हुआ?

इसके बाद से ही लोगों ने अलग-अलग अंदाज में ट्रंप का मजाक बनाना शुरू कर दिया। इसी क्रम में एक भारतीय लड़की आस्था ने ट्रंप के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा कि, ‘मैं आपसे 54 साल छोटी हूं। अभी औसत अंकों से हाईस्कूल पास की है, लेकिन मैं ये बता सकती हूं कि मौसम और वातावरण में अंतर होता है दोनों दोनों अलग-अलग हैं और अगर आपको इसको समझने में मदद चाहिए तो मैं आपको इनसाइक्लोपीडिया दे सकती हूं, जो दूसरी क्लास से मेरे पास है। खास बात ये है कि ऐसा जवाब देने बालों में सिर्फ आस्था ही नहीं हैं, बल्कि ट्रंप का ये मजाक बनाने वालों में और भी बहुत से लोग हैं।

मौसम और जलवायु में होता है ये बड़ा अंतर

आपको बता दें कि मौसम और जलवायु में बड़ा अंतर है। मौसम रोज बदलता है बल्कि हर एक पल में बदल सकता है लेकिन जलवायु को बदलने में वर्षों लगते हैं। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति की यह चिंता ऐसे समय पर जायज है जब दुनिया ग्लोवल वार्मिंग के बढ़ते प्रभाव से परेशान है। नासा द्वारा जारी तश्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं।