
ये भारतीय राजा जिनके थे अजीबो-गरीब शौक, किसी को कुत्ते से था प्यार और कोई...
नई दिल्ली। शौक! अगर राजा महाराजाओं के ना हों तो ये बात कुछ जमती नहीं। आइए आज हम आपको बताते हैं हिंदुस्तान के कुछ राजाओं के बारे में जिनके शौक निराले थे। इनके शुक के बारे में जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। सबसे पहले बात करते हैं जूनागढ़ के महाराज महाबत खान रसूल खान की ये भारत- वर्ष के ऐसे राजा थे जिन्हें अपने पालतू कुत्तों से बहुत प्यार था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके पास लगभग 800 कुत्ते थे और हैरानी की बात तो यह है कि, इन कुत्तों के लिए एक-एक नौकर भी नियुक्त किया गया था। महाराजा अपने कुत्तों की शादियां भी कराया करते थे और जब कोई कुत्ता मर जाता था तो वे उसकी याद में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित करते थे। अजब-गजब महाराजाओं में अलवर के राजा जय सिंह का नाम भी शामिल है।
राजा जय सिंह, एक बार लंदन यात्रा पर निकले थे वहां, वो सामान्य कपड़ों में एक रॉयल रोयस के शोरूम गए। वहां जो उनके साथ व्यहार हुआ उसे देख उन्हें बहुत बुरा लगा इसके बाद वो एक बार फिर अपने पूरे राजसी ठाठ से रॉयल रोयस के शोरूम पहुंचे और 10 कारें खरीद लाए। अगर आपको लगता है उनका बदला यहीं पूरा रह गया तो आपको बता दें कि, विदेशी लाई उन कारों की छत हटवाकर उन्हें कूड़ा उठाने में लगा दिया। बाद में जब रॉयल रोयस के अधिकारियों को इस बात का पता चला तो उन्होंने राजा जयसिंह माफी मांगी। हैदराबाद के आखरी निज़ाम विश्व के सबसे महंगे हीरे ‘जेकब’ का इस्तेमाल पेपर वेट के रूप में किया करते थे। उस हीरे का आकर शतुरमुर्ग के अंडे के बराबर था और उस समय उसकी कीमत करीब 50 लाख थी।
Published on:
13 Oct 2018 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
