19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिस काम के पीछे आधी दुनिया है पागल, उस काम में नहीं है यहां के युवाओं की दिलचस्पी, जानें क्या है पूरा माजरा

जापान में लोग सेक्स, रिलेशनशिप, मैरिज जैसी चीजों को तवज्जो ना देने में ही समझदारी मानते हैं।

3 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Nov 02, 2018

demo pic

जिस काम के पीछे आधी दुनिया है पागल, उस काम में नहीं है यहां के युवाओं की दिलचस्पी, जानें क्या है पूरा माजरा

नई दिल्ली। खाना खाने, पानी पीने की ही तरह शारीरिक संबंध को भी एक बॉडी नीड की संज्ञा दी गई है। वंश वृद्धि के लिए और अपनी जरुरतों को पूरा करने के लिए एक-दूसरे के साथ संबंध बनाने की प्रथा का पालन सदियों से होता आ रहा है।

दुनिया की शुरुआत भी इसी से मानी जाती है और इसे आगे जारी रखने के लिए शारीरिक संबंध का होना बहुत आवश्यक है। हालांकि हर चीज को अनुशासित ढंग से किया जाना चाहिए ताकि उससे किसी दूसरे को नुकसान ना पहुंचे।

इसीलिए संबंधों में अनुशासन लाने के लिए शादी जैसे पवित्र बंधन बनाए गए है, लेकिन आज हम आपको उस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लोग शादी, प्यार, शारीरिक संबंध जैसी चीजों से भागते हुए नजर आ रहे हैं। आखिर वह कौन सी जगह है और क्यों वहां के लोग ऐसा कर रहे हैं? आइए जानते हैं।

सबसे पहले बता दें हम यहां जापान की बात कर रहे हैं। जापान में लोग सेक्स, रिलेशनशिप, मैरिज जैसी चीजों को तवज्जो ना देने में ही समझदारी मानते हैं। किसी रोमांटिक डेट पर जाने की बात इनके दिमाग में भी नहीं आती है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि, यदि समय रहते इसका हल नहीं निकाला गया तो आने वाले समय में यह एक विकराल रुप धारण कर सकती है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में 18 से 34 साल के लगभग 43 फीसदी लोगों ने अपनी जिंदगी में कभी सेक्स नहीं किया। यानि कि इस उम्र तक भी वे सभी वर्जिन थे। इसके साथ ही 64 फीसदी लोगों का ऐसा भी कहना था कि, वे किसी भी तरह के सीरियस रिलेशनशिप में नहीं है। अब अगर स्थिति यही रही तो आने वाले निकट भविष्य में जापान को जनसंख्या संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अब सवाल आता है कि आखिर इन्हें सेक्स और प्यार जैसी अनुभवों से इतनी दिक्कत क्यों है?
सबसे पहला कारण यह है कि यहां के लोगों के पास समय की कमी है जिसके चलते ये काम में व्यस्त रहते हैं। सेक्स जैसी चीजों के पास उनके लिए कोई समय नहीं है। इन चीजों से दूर रह कर काम करने में ही ये अपनी भलाई मानते हैं।

इसके साथ ही सोशल इकनॉमिक चीजों में बदलाव के चलते भी ऐसा हुआ है। यहां के लोग अपने पार्टनर्स की जिम्मेदारी उठाने से कतराते हैं। जापान में महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा कमाती हैं जिसके चलते यहां के पुरुषों में आत्मविश्वास की कमी है।

महिलाएं यहां शादी जैसी बंधनों से इसलिए भी कतराती हैं क्योंकि उन्हें अपने काम से बेहद लगाव है। वे इस चीज से वाकिफ है कि शादी के बाद प्रेग्नेंसी की वजह से उन्हें अपना काम छोड़ना पड़ सकता है। खैर, कारण चाहे जो भी हो, लेकिन इसके परिणाम आने वाले समय में बहुत घातक हो सकती है।