18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 साल से फ्लैट में चल रहा था टीवी और सोफे पर पड़ी थी लड़की की ‘लाश’, पुलिस आज भी दे रही है ये तर्क

38 साल की विंसेंट की लाश उसके फ्लैट में मिली थी। कंकाल बन चुकी विंसेंट के सामने 3 साल से टीवी भी चल रही थी। ताज्जुब की बात है कि, आस-पड़ोस वालों को भनक तक नहीं लगी।

2 min read
Google source verification
joyce vincent mysterious death story

3 साल से फ्लैट में चल रही थी टीवी और सोफे पर पड़ी थी लड़की की 'लाश', पुलिस आज भी दे रही है ये तर्क

नई दिल्ली। जब तक जॉयस विंसेंट नाम की ये आम लड़की ज़िंदा थी तब तक इसे कोई नहीं जानता था। आज के समय में इसकी मौत को पूरे 12 साल हो गए हैं लेकिन आज भी इस लड़की की मौत का रहस्य अच्‍छे-अच्‍छों के होश उड़ा देता है। होश उड़े भी क्यों ना, इस लड़की की लाश पूरे तीन साल तक उसके घर में जो पड़ी रही और किसी को भनक तक नहीं लगी। 38 साल की विंसेंट की लाश उसके फ्लैट में मिली थी। कंकाल बन चुकी विंसेंट के सामने 3 साल से टीवी भी चल रही थी। ताज्जुब की बात है कि, आस-पड़ोस वालों को भनक तक नहीं लगी। यह बात साल 2006 की है जब विंसेंट के घर का दरवाज़ा तोड़ा गया और सामने जो नज़ारा था को किसी की भी रूह कंपा दे। विंसेंट की मौत कैसे हुई इसके लिए कई तर्क सामने आए लेकिन अंत में यह निष्कर्ष निकाला गया की विंसेंट की मौत अस्थमा अटैक से हुई होगी।

बता दें कि, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक विंसेंट को घरेलू हिंसा का शिकार बताया गया। 2006 में लाश मिलने और पोस्‍टमार्टम के बाद अंदाजा लगा कि जॉयस की मौत दिसंबर 2003 में ही हो गई थी। पड़ोसियों के बयान के मुताबिक, कभी-कभी उन्हें सड़ने की बू जैसी तो आती थी लेकिन उन्हें लगता था वह बदबू सड़क पर पड़े कचरे की होगी और वे इसी तरह उस गंध को 3 साल तक नज़रअंदाज़ करते रहे। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विन्सेंट ने अपनी मौत के 2 साल पहले नौकरी छोड़ दी थी। इस्तीफे का कारण विंसेंट ने किसी को नहीं बताया था। इसके बाद वह एक घरेलू हिंसा से जुड़े शेल्‍टर होम में अपनी बिताने लगी और इसके बाद उसने सबसे रिश्ते खत्म कर लिए। विंसेंट कई बिमारियों से पीड़ित थी जिसकी वजह से उसकी मौत की पहेली और उलझ गई। मकान मालिक ने भी कभी जॉयस की सुध नहीं ली, इसके पीछे का कारण यह है कि, घर का आधा किराया हाउसिंग बेनिफिट्स कवरिंग से सीधे उनके अकाउंट में पहुंच जाता था। 2 साल से नदारद विन्सेंट पर 2.25 लाख का बकाया था जिसे वसूलने के लिए अध‍िकारियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी जिसके बाद उसकी लाश उसके फ्लैट से बरामद की गई। विंसेंट की मौत की सही वजह ढूंढ़ना पुलिस और डॉक्टरों के लिए एक चुनौती बन गई थी।