
यहां शादी के लिए मोटी लड़कियों को ही पसंद करते हैं मर्द, जानें क्या है वजह
नई दिल्ली: आज हम आपको एक ऐसे देश के बार में बता रहे है जहां पर मोटी लड़कियों को पसंद किया जाता है। लड़कियां खुद को मोटा करने के लिए डाइट चार्ट भी फॉलो करती हैं। यही नहीं यहां के पुरुष भी शादी में अपने लिए ओवर वेट महिलाओं को ही पसंद करते हैं।
क्या है पूरा मामला?
हम बात कर रहे हैं अफ्रीका की, जहां पर महिलाओं को आकर्षक बनाने के लिए एक दिन में 16,000 तक कैलोरी की डाइट दी जाती है। इन महिलाओं पर इस बात का दबाव बनाया जाता है कि वह खुद को मोटा करने के लिए डाइट चार्ट फॉलो करें।
क्यों करते हैं मोटी लड़कियों की डिमांड?
दरअसल, यहां के लोगों को लगता है कि मोटा होना संपन्नता और खूबसूरती का सबसे बड़ा पैमाना है। इन लोगों का मानना है कि अगर कोई इंसान मोटी लड़की के साथ शादी करता है तो उसकी शादीशुदा जिंदगी बहुत ही अच्छी होती है।
दो महीने होता है 'फीडिंग सीजन'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉरीटेनिया में दो महीने का एक 'फीडिंग सीजन' होता है। इसमें 11 साल तक की लड़कियों को मोटा करने के लिए ऊंट का दूध व पॉरिएज जैसी चीजें दी जाती है, जिससे वह अपना वजन बढ़ा सके।
Published on:
30 Dec 2018 03:03 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
