19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आत्मा के शरीर से निकलते ही होता है ऐसा, डॉक्टर के इस खुलासे से हिल गई दुनिया

हम सभी जानते हैं कि शरीर के हर अंग का अपना-अलग वजन होता है , लेकिन क्या कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि आत्मा का वजन कितना होता है?

2 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Sep 05, 2018

Soul

आत्मा के शरीर से निकलते ही होता है ऐसा, डॉक्टर के इस खुलासे से हिल गई दुनिया

नई दिल्ली। आजकल के जमाने में हर कोई फिटनेस फिक्र है। शरीर के वजन को लेकर हर इंसान चौकन्ना रहता है। यही आजकल युवाओं में चिंता का विषय भी है। कोई अपने चेहरे पर फैट की वजह से परेशान है तो कोई बॉडी फैट को लेकर।

हम सभी जानते हैं कि शरीर के हर अंग का अपना-अलग वजन होता है। आयु वर्ग और व्यक्ति की हाइट को देखते हुए भी वजनों का एक चार्ट रहता है। इन सारी चीजों के बारे में तो आपने सुना ही है, लेकिन क्या कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि आत्मा का वजन कितना होता है?

इंसान जन्म लेता है और उसकी मृत्यु भी निश्चित है। मौत किसी की भी जिंदगी का सबसे बड़ा सच होता है जिसे कोई भी टाल नहीं सकता है।

शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि आत्मा अमर है। वह एक शरीर से निकलकर दूसरे शरीर को धारण करती है। अब जैसे हम किसी भारी-भरकम कपड़े या जूते को उतारकर जब अपना वजन नापते हैं तो उसमें कुछ अंतर आता है तो क्या जब इंसान की मौत हो जाती है तो आत्मा के निकल जाने से बॉडी वेट में कुछ अंतर आता है?

इसी बात का पता लगाने के लिए 10 अप्रैल 1901 को अमरीका के डॉर्चेस्टर में एक प्रयोग किया गया। डॉ. डंकन मैक डॉगल ने अपने चार अन्य साथी डॉक्टर्स के साथ इस प्रयोग को किया था।

इस एक्सपेरीमेंट में ऐसे 5 पुरुष और एक महिला मरीज को लिया गया जिनकी हालत काफी नाजुक थी। मौत से पहले मरीजों की बेहद सावधानी से वजन लिया गया। इनको खासतौर पर डिजाइन किए गए फेयरबैंक्स वेट स्केल पर रखा गया था। जैसे ही मरीज की जान गई वेइंग स्केल की बीम नीचे गिर गई। इससे पता चला कि उसका वजन करीब तीन चौथाई आउंस कम हो गया है।

ऐसा अन्य तीन मरीजों के साथ भी हुआ। हालांकि बाद में मशीन के खराब हो जाने के कारण बाकी दो को टेस्ट नहीं किया जा सका। इससे साबित हो गया कि हमारी आत्मा का वजन 21 ग्राम है। इससे एक बात तो साबित हो चुका कि शरीर में अंगों के साथ-साथ आत्मा का भी वजन होता है।