
Man riding motorcycle on edge of a hill
सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही लोग दिखावे के लिए ऐसे काम करते हैं जो बेहद ही खतरनाक होते हैं। इन कामों को करने में ज़रा सी चूक भी भारी पड़ सकती है। पर खतरे को जानते हुए लोग इन कामों को करते हैं और वो भी सिर्फ दिखावे के लिए। कई बार ऐसा करने में उन्हें कामयाबी मिल जाती है, पर कई बार ऐसा नहीं होता और उन्हें अपनी हरकत पर भारी अफसोस होता है। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो आए दिन देखने को मिलते हैं जिसमें खतरनाक काम करते हुए लोगों के साथ कुछ ऐसा होता है जिन्हें देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर इसी तरह का वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स पहाड़ी के ऊपर किनारे पर बाइक चला रहा होता है पर उसे ऐसा करना भारी पड़ जाता है।
पहाड़ी के ऊपर बिलकुल किनारे पर चलाता है बाइक
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स ऊँची पहाड़ी पर बाइक चला रहा है। पर बीच में न चलाकर यह शख्स पहाड़ी के किनारे पर बाइक चलाता है। हालांकि शख्स धीरे-धीरे बाइक चला रहा होता है, पर देखने से ही यह काम काफी खतरनाक लगता है। वीडियो में आगे की तरफ एक और शख्स दिख रहा है जो बाइक चलाने वाले शख्स का वीडियो बना रहा है। एक शख्स पीछे से भी वीडियो बना रहा है जो इस वीडियो में दिखाई नहीं दे रहा।
बैलेंस बिगड़ा और बाइक समेत गिरा पहाड़ी से नीचे
ऊँची पहाड़ी के किनारे पर बाइक चला रहे इस शख्स का बैलेंस अचानक से बिगड़ जाता है। ऐसा होते ही वह ऊँची पहाड़ी से बाइक समेत ही नीचे गिर पड़ता है। शख्स अपने आप को बचाने की कोशिश भी करता है पर वह नीचे गिरता ही चला जाता है। उसकी बाइक तेज़ी से पहाड़ी से नीचे गिर जाती है और टूट भी जाती है। इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि शख्स को भी नीचे गिरने पर गंभीर चोटें आई होंगी।
Published on:
04 May 2023 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
