जयपुरPublished: May 04, 2023 03:21:43 pm
Tanay Mishra
Man Riding Motorcycle On Edge Of Hill Goes Wrong: अक्सर ही लोग सोशल मीडिया पर दिखावे के लिए खतरनाक काम करते हैं। पर कई बार उनके ये काम उन्हीं पर भारी पड़ जाते हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो में एक शख्स पहाड़ी के ऊपर बिलकुल किनारे पर बाइक चला रहा है पर कुछ ही देर में उसे ऐसा करना भारी पड़ जात्ता है।
सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही लोग दिखावे के लिए ऐसे काम करते हैं जो बेहद ही खतरनाक होते हैं। इन कामों को करने में ज़रा सी चूक भी भारी पड़ सकती है। पर खतरे को जानते हुए लोग इन कामों को करते हैं और वो भी सिर्फ दिखावे के लिए। कई बार ऐसा करने में उन्हें कामयाबी मिल जाती है, पर कई बार ऐसा नहीं होता और उन्हें अपनी हरकत पर भारी अफसोस होता है। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो आए दिन देखने को मिलते हैं जिसमें खतरनाक काम करते हुए लोगों के साथ कुछ ऐसा होता है जिन्हें देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर इसी तरह का वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स पहाड़ी के ऊपर किनारे पर बाइक चला रहा होता है पर उसे ऐसा करना भारी पड़ जाता है।