
Marrying fat girls in Mauritius
नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कि लड़कियां का मोटापा देखकर लोग उसकी हंसी उड़ाने में लग जाते है। और उसकी शादी को लेकर तरह तरह के ताने भी देते है। जिससे तंग आकर वो अपने वजन को कंट्रोल करने लिए काफी मेहनत भी करती है। बैसे तो आज के समय में खुद लड़कियां मोटापे से परेशान होकर पतला होने के लिए तरह-तरह के प्रयास करती रहती हैं, लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां लड़कियां पतला होने के लिए नही बल्कि मोटा होने के लिए दिनरात मेहनत करती है क्योकि इस देश में मोटी लड़कियों की बड़ी डिमांड है। यहां की लड़कियां पतला होने से डरती है और अपने आप को मोटा रखने के लिए मोटा काफी मेहनत करती हैं। इसके पीछे का सबसे कारण यह है कि इस देश की मोटी लड़कियों को माना जाता है भाग्यशाली (Lucky) ।
भाग्यशाली होती है मोटी लड़कियां
आपको जानकर हैरानी होगी कि मॉरीशस (Mauritius) नामक देश में लड़के पतली लड़की से शादी (Marriage) करना पसंद नही करते। वो उन लड़कियों से शादी करना चाहते है जो शरीर से काफी मोटी हो। इसके लिए वो मोटी लड़कियों को ढूंढते हैं। दरअसल यहां मोटी लड़कियों को भाग्यशाली भी माना जाता है। खास बात है कि यहां की लड़कियां वजन कम नहीं करना चाहती बल्कि बढ़ाना चाहती हैं।
पतली लड़की की डिमांड नहीं
मॉरीशस के इस देश में लड़कियों के वजन को लेकर सख्त हिदायत दी जाती है कि इनके वजन में किसी तरह की कमी नही हनी चाहिए। इनके स्वस्थ रहने से पूरा घर स्वस्थ रहता है इसलिए इन्हें खूब खिलाओ। लोग अपने बेटों को भी कहते हैं कि शादी के बाद वह अपने परिवार की खुशियों और सौभाग्य लाने के लिए अपनी पत्नी को खूब खिलाएं। घर की बहु-बेटी का वजन जितना ज्यादा होगा, परिवार में उतना ही सौभाग्य होगा।
Updated on:
01 Dec 2020 03:06 pm
Published on:
01 Dec 2020 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
