19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जींस की जिप पर क्यों लिखा होता है YKK? नहीं पता, तो बच्चों क्या देंगे जवाब

आज हम बात करेंगे जींस की जिसे मर्द से लेकर औरत तक हर कोई पहनता है। रोज़ पहनने वाली इस चीज की जिप पर आपने कभी ध्यान दिया है? ज्यादातर जींस की जिप पर YKK क्यों लिखा होता है।

less than 1 minute read
Google source verification
meaning of ykk written on jeans zip

जींस की जिप पर क्यों लिखा होता है YKK? नहीं पता, तो बच्चों क्या देंगे जवाब

नई दिल्ली। इस दुनिया में जो कुछ भी होता है उसका कोई न कोई मतलब ज़रूर होता है लेकिन दौड़ भाग भरी इस ज़िंदगी में लोगों का ध्यान बड़ी-बड़ी चीजों पर नहीं जाता तो छोटी-मोटी चीजों पर ध्यान कहां से जाएगा लेकिन कई बातें ऐसी भी हैं जिनके बारे पता होना ज़रूरी होता है। हमारी रोजमर्रा की ज़िन्दगी में ऐसी कई चीजें हैं जिन पर हमारा कभी ध्यान नहीं जाता। आज हम बात करेंगे जींस की जिसे मर्द से लेकर औरत तक हर कोई पहनता है। रोज़ पहनने वाली इस चीज की जिप पर आपने कभी ध्यान दिया है? ज्यादातर जींस की जिप पर YKK क्यों लिखा होता है। करीब 71 देशों में इसी नाम की जींस की जिप देखने को मिलती हैं। असल में YKK का फुलफॉर्म Yoshida Kogyo Kabushikigaisha होता है। यह दुनिया की सबसे पहली ज़िप निर्माता कंपनी है। इस कंपनी का पूरी दुनिया में लगभग आधे जिप बनाने के योगदान है। YKK के मालिक टोक्यो के एक व्यापारी हैं। Tadao Yoshida नाम के शख्स ने ही इस कंपनी को बनाया था।

शेषनाग पर इसलिए विष्णु जी फरमाते हैं आराम, इन्हें बिस्तर बनाने के पीछे इस राज से आप भी होंगे अनजान

दिखने में छोटी यह चीज लोगों के लिए इतनी उपयोगी होगी इस बात का अंदाज़ा भी नहीं लगाया जा सकता। बता दें कि चेन के अलावा YKK कपड़ों और बैग में लगने वाले और भी उत्पाद बनाती है। 1934 में जिप के मार्किट में आने की वजह से लाखों लोगों के रोज़गार भी मिला। YKK की सबसे बड़ी फैक्ट्री जॉर्जिया, अमरीका में स्थापित की गई है। यहां हर रोज़ 70 लाख ज़िप बनकर तैयार होती हैं।

ये महिला अपने ब्रेस्ट बढ़ाने के चक्कर में कर रही है ऐसा पागलपन, बच्चे होते हैं शर्मिंदा