सन 1950 में जन्में मिशेल लॉटो अपने जीवन काल में, ‘साइकिल, शॉपिंग कार्ट, टीवी, ग्लास जैसी चीजें खा चुके है।’ मिस्टर ईट ऑल के नाम से मशहूर लॉटो के इस जुनून ने तब हद पार कर दी जब उन्होंने एक-एक कर के पूरा हवाई जहाज ही खा लिया। लॉटो चर्चा में इसलिए रहते थे क्यों कि उन्होंने कभी एक सामान्य इंसान की तरह खाना नहीं खाया। धातु ( metal ), कांच ( glass ) और प्लास्टिक जैसी चीजें खाने की वजह से लॉटो के दांत भी लगभग खराब हो गए थे। लॉटो के इस असामान्य खाने की सूची में 18 साइकिल, एक सेसना विमान ( Cessna planes ), एक कॉफिन और 15 टेलीविजन ( Television ) सेट शामिल हैं। सबके मन में यही सवाल उठता है कि आखिर वो क्या था जिसकी वजह से मिशेल लॉटो ये सब कर पाते थे।
कई डॉक्टरों ने उनके शरीर की जांच की। जांच में जो बात सामने आई उससे यह साबित हो जाता है कि मिशेल लॉटो का शरीर सामान्य इंसान की तरह नहीं था। मिशेल लॉटो के पेट और आंतों की झिल्ली एक सामान्य व्यक्ति से काफी मोटी थी। इतना ही नहीं लॉटो का पाचन तंत्र भी बेहद मज़बूत था जिसकी वजह से वे ऐसी चीजों को खा पाने में सक्षम थे। बता दें कि मिशेल लॉटो 2007 में एक सामान्य मौत मरे लेकिन अपने इस असमान्य कार्य के जरिए उन्होंने इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज करा दिया।