20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे संग अंतरंग हुई विधवा मां, अब देने जा रही है अपने जवान लड़के के बच्चे को जन्म

गर्भ में पल रहे बेटे के बच्चे को यह औरत जन्म देना चाहती है

2 min read
Google source verification

image

Arijita Sen

Feb 09, 2019

Betty with her son

बेटे संग अंतरंग हुई विधवा मां, अब देने जा रही है अपने जवान लड़के के बच्चे को जन्म

नई दिल्ली। मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया में सबसे खास और पवित्र होता है। मां को भगवान का दर्जा दिया जाता है। ऐसे में आज हम जिस किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं उसे जानकर शर्म से आपकी निगाहें झूक जाएगी। इस घटना के अनुसार, एक मां अपने ही बेटे को दिल दे बैठी और उसी से शादी कर ली। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि अब वह अपने ही जवान बेटे के बच्चे की मां बनने वाली है।

बेहद अजीब लगने वाली यह घटना सच है। जिम्बाब्वे में 40 साल की एक विधवा औरत अपने ही 23 वर्षीय जवान बेटे के बच्चे को जन्म देने जा रही है। इस अजीब दास्तां के बारे में जानकर कोई भी दंग रह जाएगा।

इस विधवा महिला का नाम वेटी एम्बरको है और वह पिछले 12 साल से एक विधवा की जिंदगी बिता रही है। गर्भ में पल रहे बेटे के बच्चे को यह औरत जन्म देना चाहती है, लेकिन समाज की नजरों में यह किसी गुनाह से बढ़कर नहीं है।

इसी के चलते वेटी के खिलाफ मामला दायर किया गया, लेकिन उसने कोर्ट में कुछ ऐसा कहा जिसके चलते अदालत ने उसे बरी कर दिया।

12 साल पहले पति की मौत हो जाने के बाद वेटी के लिए उस परिस्थिति को संभालना आसान नहीं था। अकसर उसके पति का भाई उसके संग यौन संबंध बनाने की कोशिश करता था। वेटी को यह सबकुछ अच्छा नहीं लगता था। वह अपने बेटे के सबसे ज्यादा करीब थी और उसी के सहारे अपनी जिंदगी गुजारने की उसकी ख्वाहिश थी।

इस बीच वेटी अपने बेटे के इतने करीब आ गई कि उसके संग शारीरिक संबंधों में लिप्त हो गई। लोगों के लिए यह सब मानना आसान नहीं है और अनैतिक भी, लेकिन महिला ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अपने लड़के का पालन पोषण उसने अपने दम पर किया है। उसकी पढ़ाई के सारे खर्च उसने ही दिए है, ऐसे में वेटी बिल्कुल नहीं चाहती कि कोई और लड़की उसकी जिंदगी में आए। इसी सोच के चलते उसने बेटे संग शादी की और अब वह अपने बच्चे के बच्चे को जन्म देने जा रही है।