
आधी उम्र के देवर के प्यार में अंधी हो गई दो बच्चों की मां, उससे पहले हो चुका था ये कांड
नई दिल्ली। प्यार किसी से भी, कभी भी हो सकता है.. इस बात को सच साबित करने की कोई ज़रूरत नहीं है। आपके आस-पास ऐसे तमाम प्यार के मामले होंगे, जो अपने आप में ही एक गजब की मिसाल कायम किए होते हैं। लेकिन कई बार प्यार के ऐसे मामले भी देखे गए हैं, जिनमें ये एकतरफा होता है। आज हम आपको गोरखपुर का एक ऐसा ही एकतरफा प्यार का अजीबो-गरीब मामला बताने जा रहे हैं, जिसे पढ़ने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। यहां रहने वाली दो बच्चों की मां को अपने ही देवर से प्यार हो गया। महिला का देवर उसकी आधी उम्र का है।
खबरों के मुताबिक महिला का पति करीब पांच साल पहले दुनिया छोड़ कर जा चुका है। जिसके बाद महिला अपने देवर पर इस कदर लट्टू हुई, कि उसने क्या समाज और क्या दुनिया.. किसी को भी नहीं देखा और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती चली गई। देवर के प्यार में पागल हुई महिला ने उससे शादी करने का फैसला किया। लेकिन जब महिला ने अपने देवर से शादी की बात कही तो उसने सीधा इंकार कर दिया। घर का यह गंभीर मामला पहले गांव के अन्य घरों तक पहुंचा और फिर एकतरफा प्यार के इस मामले में पंचायत को दखल देने की नौबत आ पड़ी। महिला को पंचायत से भी निराशा ही हाथ लगी।
पंचायत में केस हारने के बाद महिला कानून की शरण में पहुंची, जहां महिला ने जमकर बवाल काटा। पुलिस थाने पहुंचकर महिला तब तक बवाल काटती रही, जब तक कि उसका देवर शादी के लिए राज़ी नहीं हो गया। जिसके बाद परिजनों ने महिला को जल्द ही देवर से शादी का आश्वासन दिया। गांव वालों की मानें तो पति की मौत के बाद महिला अपने देवर पर लट्टू हो गई थी। दोनों में नज़दीकियां बढ़ीं तो संबंध भी स्थापित हो गए। जिसके बाद महिला ने देवर पर शादी का प्रेशर बनाना शुरू कर दिया था। लिहाज़ा देवर ने अपनी भाभी से बातचीत करना बंद कर दिया। लेकिन आखिरकार वही हुआ जो महिला चाहती थी।
Published on:
30 Jul 2018 04:40 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
