
अगर आपके पास हैं सिर्फ 30 हज़ार रुपये तो मात्र 12 घंटे में बन सकते हैं करोड़पति, सच जान रह जाएंगे दंग
नई दिल्ली। भारत में लोगों में पैसों को लेकर काफी अहमियत होती है। हमारे देश में एक आम आदमी को करोड़पति बनने में पूरा जीवन लग जाता है, लेकिन पूरा जीवन बिताने के बाद भी करोड़पति बनने वालों की संख्या आटे में नमक बराबर ही होती है। इतना ही नहीं हमारे देश में गरीबी के हालात ऐसे हैं कि यहां लाखों-करोड़ों लोगों को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो पाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आप सिर्फ 12 घंटे के अंदर करोड़पति बन सकते हैं। इसके लिए आपके पास केवल 30 हज़ार रुपये होने चाहिए।
जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आपका एक रुपया ही वहां की मुद्रा के अनुसार तीन सौ रुपये का होता है। इसका मतलब ये हुआ कि यदि आप इन देशों में महज़ 30 हज़ार रुपये लेकर भी पहुंच गए तो आप वहां करोड़पति बन जाएंगे।
वियतनाम- (1 रुपया = 333.75 वियतनामी डोंग)
वियतनाम में आपके एक रुपये की कीमत 333.75 वियतनामी डोंग के बराबर है। जिसका सीधा मतलब ये है कि यदि आपके पास सिर्फ तीस हज़ार रुपये हैं तो आप वियतनाम में करोड़पति बन जाएंगे। बस आपको फ्लाइट से दिल्ली से वियतनाम जाने के लिए 12 घंटे का समय लगेगा।
इंडोनेशिया- (1 रुपया = 208.88 इंडोनेशियन रुपिया)
इंडोनेशिया में भारत के एक रुपये की कीमत 207.78 इंडोनेशियन रुपिया के बराबर होती है। मतलब इंडोनेशिया में आपको करोड़पति बनने के लिए सिर्फ 50 हज़ार रुपये चाहिए। द्वीपों के नाम से प्रसिद्ध ये देश घूमने के लिहाज़ से बेहद ही खूबसूरत है। दिल्ली से इंडोनेशिया के बाली पहुंचने के लिए फ्लाइट से 9 घंटे और 10 मिनट का समय लगेगा।
कंबोडिया- (1 रुपया = 58.33 कंबोडियन रिएल)
वियतनाम के पड़ोसी देश कंबोडिया में हमारे एक रुपये की कीमत 58.33 कंबोडियन रिएल के बराबर है। कंबोडिया में करोड़पति बनने के लिए आपको करीब 1 लाख 70 हज़ार रुपयों की ज़रूरत पड़ेगी। दिल्ली से कंबोडिया पहुंचने में फ्लाइट तकरीबन 7 घंटे का समय लेती है।
Published on:
18 Aug 2018 04:09 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
