3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक पाकिस्तानी लड़के ने किया ऐसा अविष्कार, पुलिस को करना पड़ा उसे गिरफ्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बच्चे ने किया गजब का अविष्कार पुलिस को लगा गांववालों को हो सकता है खतरा बच्चे और महीन को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है जांच

2 min read
Google source verification
pakistan boy in protective custody for making self made machine

एक पाकिस्तानी लड़के ने किया ऐसा अविष्कार, पुलिस को करना पड़ा उसे गिरफ्तार

नई दिल्ली।पाकिस्तान ( Pakistan ) में एक लड़के ने ऐसी मशीन का अविष्कार कर दिया कि उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यहां के पंजाब प्रांत में एक लड़के को फ्लाइंग मशीन बनाकर उसे उड़ाते देखा गया। पुलिस के लिए यह खबर चिंता का विषय बन गई। उन्हें डर था कि कहीं इस मशीन का इस्तेमाल करने से गांववालों को कोई खतरा न हो। फैयाज़ नाम के 10वीं के एक छात्र को पंजाब प्रांत ( punjab province ) के मुहम्मद नगर में एक खेत में ड्रोन जैसा एक डिवाइस उड़ाते देखा गया।

अतीत में हुआ था ये भयानक नरसंहार, धर्म से थी ऐसी नफरत कि हज़ारों लोगों को उतार दिया था मौत के घाट

जब वह यह कर रहा था तब उसे देखने के लिए खेत में लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में से ही किसी ने इस बात की शिकायत पुलिस को कर दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने फैयाज़ को हिरासत में लिया और उसके द्वारा अविष्कार की गई मशीन को जब्त कर लिया। फैयाज़ का कहना है कि इस मशीन को बनाने के लिए उसने अपना खेत तक बेच दिया। उससे मिले पैसे से उसने ये मशीन बनाई। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मशीन को एक ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर वहां से ले जाया गया। फिलहाल, लड़के को सुरक्षित रख पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मशीन की जांच भी कर रही हैं।

चोरी करने के बाद अजीबो-गरीब हरकत करता है ये चोर, पुलिस ने भी किया पकड़ने से इंकार, जानें क्या है वजह

Story Loader