23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीलंका में इस जगह था रावण का महल, सीता माता को भी कुछ समय यहीं रखा था

Ravan Palace in Sri Lanka: श्रीलंका का नाम सुनते ही रावण का ख्याल भी मन में आ ही जाता है। आज हम आपको रावण के महल से जुडी एक दिलचस्प जानकारी देंगे जिसके बारे में आपने शायद ही पहले सुना होगा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Sep 04, 2023

sigiriya.jpg

Sigiriya in Sri Lanka

शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने रामायण के बारे में नहीं सुना होगा। भगवान श्री राम की रावण पर विजय की गाथा भारत के इतिहास में बहुत ही खास है। आज भी रामायण का ज़िक्र आते ही लोगों को टीवी पर देखे धारावाहिक के साथ ही रामायण ग्रंथ की भी यद् आ जाती है। वहीं श्रीलंका का नाम सुनते ही मन में रावण का ख्याल आना लाज़िमी है। रावण को लंका का राजा होने के कारण लंकेश के नाम से भी जाना जाता है। उस समय श्रीलंका को सिर्फ लंका ही कहा जाता था। लंका में रावण के कई महल थे। उनमें से एक महल सिगिरिया में भी था।


सिगिरिया रॉक पर था रावण का महल

श्रीलंका में आज सिगिरिया रॉक पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का स्थान है। पर लोगों का मानना है कि रावण के कई महलों में से एक सिगिरिया की चट्टान पर ही था। इतिहासकारों का मानना है कि इस महल को कुबेर ने बनवाया था और यह रावण के खास महलों में से एक था। इतिहासकारों के अनुसार सिगिरिया की चट्टान पर स्थित महल में पूरी तरह से किलाबंदी थी और एक विशाल महल था। साथ ही इसमें आलीशान कमरें, बगीचे, फव्वारें आदि भी थे।


सीता माता को भी कुछ समय यहीं रखा था

कुछ इतिहासकारों का मानना है कि सीता माता को भी सिगिरिया की चट्टान पर स्थित महल के एक किले में कुछ समय के लिए रखा गया था। बाद में उन्हें अशोक वाटिका में रखा गया था, जहाँ से भगवान श्री राम ने उन्हें आज़ाद कराया था।