4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शख्स ने घर की छत पर ‘Scorpio’ कार को बना डाली पानी की टंकी, आनंद महिंद्रा ने कही ये बात

पहली कार महिंद्रा स्कॉर्पियो की डिजाइन में अपने घर की पानी की टंकी (Scorpio-Shaped Water Tank) बनवाई

2 min read
Google source verification
Scorpio-Shaped Water Tank

Scorpio-Shaped Water Tank

नई दिल्ली। गाडियों के शौक के बारे में बात करें, तो हर कोई अपने घर में बड़ी से बड़ी गाड़ी रखने के सपने देखता है। लेकिन गाड़ी रखने के शौक में एक शख्स ने ऐसा कर दिखाया कि जिसे देख खुद आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) इस व्यक्ति के कारनामे की प्रशंसा कर उसे सलाम करने लगे।
दरअसल बिहार (Bihar) भागलपुर में रहने वाले इंतसार आलम (Intasar Alam) ने अपने घर महिंद्रा स्कॉर्पियो की डिजाइन में पानी की टंकी (Scorpio-Shaped Water Tank) बनवाई है। इस काम के लिए उन्होंने आगरा (Agra) के कामगारों को काम पर रखा था, जिन्होंने इस पानी की टंकी का निर्माण किया है। तस्वीर में आप देखा जा सकते है कि घर की छत पर बनी पानी की टंकी की डिजाइन हू-ब-हू स्कॉर्पियो कार के समान है। देखने में ऐसा लग रहा है जैसे असली स्कॉर्पियो कार घर की छत पर रखी है।

इंतसार ने इस टंकी पर गाड़ी का नंबर भी लिखवा रखा है। इस टंकी के दरवाजों से घर के चारों फ्लोर में पानी का कनेक्शन भी दिया है जो कि इसके दरवाजों के पास से जा रही लाइनों के जरिए पहुंचता है।

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी रिएक्शन देते हुए लिखा, 'इसी को मैं राइज स्टोरी कहता हूं। स्कॉर्पियो राइजिंग टू द रूफटॉप। मालिक को सलाम और सराहना। हम उनकी पहली कार के लिए उनके स्नेह को सलाम करते हैं।'

इसके बाद आनंद महिंद्रा ने यह भी कहा कि “अब तब तक हमारे ब्रांड का यात्रा पूरी नही होगी जब तक कि कोई ग्राहक उस डिजाइन की चंकी नही बनवाता।“

बता दे कि महिंद्रा स्कॉर्पियो पानी की टंकी को बनाने में इंतसार ने टंकी को बनाने में 2.5 लाख खर्च किए है इस काम में लगे राजमिस्त्री को रोज के हिसाब से 1,200 रुपये का भुगतान किया गया था।