
क्या इनकी तरह आप भी करते हैं ऐसा काम, वक्त रहते संभल जाए नहीं तो कभी भी बज सकती है खतरे की घंटी
नई दिल्ली। सोशल साइट्स पर अपनी फोटो शेयर करना कोई नई बात नहीं है। लोग केवल अपनी ही नहीं बल्कि अपने परिवार के सदस्यों खासकर बच्चों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर करते हैं। हालांकि उन्हें इस बात की खबर बिल्कुल भी नहीं है कि ऐसा करना उनके बच्चों के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है।
ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी फर्म McAfee ने हाल ही में एक सर्वे किया है जिसमें इस बात का खुलासा किया गया कि भारत में अधिकतर माता-पिता अपने बच्चों के फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।
इस सर्वे को'द एज ऑफ कंसेंट' का नाम दिया गया। सर्वे में कहा गया है कि भारत में लगभग 40.5% पैरेंट्स हर रोज अपने बच्चे का कम से कम एक फोटो या वीडियो तो सोशल साइट्स पर जरूर शेयर करते हैं। बाकी 36% पैरेंट्स हफ्ते में एक बार ऐसा करते हैं।
हैरान करने वाली बात तो यह है कि 76% पैरेंट्स को इस बात का अंदेशा है कि सोशल मीडिया पर बच्चों की फोटो या वीडियो शेयर करने से बाद में उन्हें ही नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन बावजूद इसके वे ऐसा करने से बाज नहीं आते हैं।
जाहिर सी बात है कि ऐसा महानगरों यानि कि मेट्रो सीटिज में ज्यादा होता होगा। इस संदर्भ में जब मुंबई के पैरेंट्स से बात की गई तो 66.5% पैरेंट्स ऐसा का मानना था कि उन्हें अपने बच्चों की फोटो या वीडियो शेयर करने से पहले किसी तीसरे व्यक्ति की सलाह लेने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें मुंबई के बाद दिल्ली इस पायदान पर दूसरे (61%)नंबर पर है और बैंगलुरु (55%) तीसरे नंबर पर है।
सर्वे में शामिल 67% पैरेंट्स ने इस बात को स्वीकार किया कि स्कूल यूनिफॉर्म में बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करना खतरे से खाली नहीं है। इससे किसी तीसरे को बच्चे के बारे में जानकारी हासिल करने में मदद मिलती है। इस सर्वे में एक और दिलचस्प बात सामने आई और वह ये कि बच्चों की फोटो या वीडियो शेयर करने के मामले में मां से कई गुना आगे पिता हैं।
McAfee का इस बारे में कहना है कि जब भी आप फोटो पोस्ट करते हैं तो ज्यादातर सोशल नेटवर्क यूजर्स की लोकेशन को ट्रेक करने लगते हैं। इसीलिए हमेशा इस बात का ख्याल रखे कि फोटो पोस्ट करने से पहले लोकेशन ऑफ हो।
इसके साथ ही McAfee ने यह भी कहा कि अपने बच्चों की फोटो या वीडियो को सिर्फ अपने फ्रेंड्स या जान—पहचान वालों के बीच ही शेयर करें।
Updated on:
29 Aug 2018 12:48 pm
Published on:
29 Aug 2018 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
