
दुनिया में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें हैं। वहीं बात हो भारत की तो फिर क्या ही कहना। यह एक ऐसा देश है, जहां आपको हर मौसम के नजारे देखने को मिल सकते हैं। पहाड़ों की खूबसूरती से लेकर मैदानी इलाकों तक ऐसे कई स्थान हैं, जहां आप प्रकृति के करीब जाकर अच्छा समय बिता सकते हैं। वहीं बात करें मंदिरों की तो आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में एक ऐसा पहाड़ है, जहां पर 10 या 20 नहीं बल्कि 200 से ज्यादा मंदिर हैं। यह पर्वत कई सालों से आस्था का केंद्र बना हुआ है।
पहाड़ी पर स्थित हैं सैकड़ों जैन मंदिर
वैसे तो भारत की संस्कृति और धरोहर पूरी दुनिया में विख्यात है। यहां की पालीताना शत्रुंजय नदी के तट पर बना शत्रुंजय पर्वत अध्यात्म के लिए विश्वप्रसिद्ध है। यह दुनिया का इकलौता ऐसा पर्वत है जिसपर 800 से ज्यादा मंदिर हैं। समुद्र तल से 164 फ़ीट ऊंचाई पर स्थित इस पहाड़ी पर सैकड़ों जैन मंदिर स्थित हैं यहां जाने के लिए आपको पत्थरों की 375 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है जिसके बाद यहाँ के शांतिपूर्वक मंदिरो के दर्शन होंगे।
भगवान ऋषभदेव ने किया था ध्यान
गुजरात के भावनगर जिले में स्थित यह पर्वत मुख्य शहर से करीब 50 किलोमीटर दूरी पर यह स्थित हैं। यहां पहले जैन तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव ने ध्यान किया था और अपना पहला उपदेश दिया था। यहां 24 में से 23 तीर्थंकर भी पहुंचे थे। इसलिए यह पर्व जैन धर्म के लोगों के लिए प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। इस पर्वत पर बना मंदिर संगमरमर से तैयार किया गया हैं। जो लोगों को अपनी ओर खींचता है साथ ही मंदिरों में विशेष नक्काशी से इसकी खूबसूरती में और भी चार-चांद लगाए हुए हैं।
यह भी पढ़े - रोमानिया के शख्स ने किया कमाल, एक घंटे में इतने पुश अप्स कर तोड़ा विश्व रिकॉर्ड
कार्तिक पूर्णिमा पर दर्शन को आते हैं लोग
बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन काफी संख्या में लोग शत्रुंजय पहाड़ी पर दर्शन करने के लिए आते हैं। माना जाता है कि जैन धर्म के संस्थापक आदिनाथ ने पर्वत के शिखर पर एक वृक्ष के नीचे तपस्या की थी। इतना ही नहीं बल्कि यहां पर आज भी भगवान आदिनाथ का मंदिर स्थित हैं, यहां मुस्लिम संत अंगार पीर की मजार भी है। साथ ही बताते हैं कि उन्होंने मुगलों से शंत्रुजय पहाड़ी की रक्षा की थी। इसलिए मुस्लिम लोग भी यहां आते हैं और मत्था टेकते हैं।
यह भी पढ़े - ये हैं भारत की पांच सबसे रहस्यमयी जगहें, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए इनका रहस्य
Updated on:
02 Aug 2023 11:57 am
Published on:
02 Aug 2023 11:54 am
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
