बताया जाता है कि कई दिनों की यात्रा के बाद एक दिन वह मानसरोवर तालाब के पास पहुंचे। उनमें से एक को एक लंगूर सी आकृति दिखी, जो बड़ी तेजी से हिमालय के पहाड़ों की तरफ जा रही थी। तीनों दोस्त उस आकृति का पीछा करने लगे, लेकिन उस तक पहुंच नहीं पाए। इसकेस बाद उन्होंने पहाड़ों और गुफाओं में हनुमान को ढूंढने की यात्रा शुरू कर दी।