22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साइकिल पर स्टंटबाजी पड़ी शख्स को भारी, हुआ चारों खाने चित्त, देखें वीडियो

Stunt On Bicycle Goes Wrong: दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें स्टंट करना अच्छा लगता है। पर कई बार स्टंट करने के चक्कर में इनके साथ कुछ ऐसा होता है जिसे भूलना इनके लिए बहुत मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जो साइकिल पर स्टंट कर रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Sep 14, 2023

bicycle_stunt_goes_wrong_1.jpg

Bicycle stunt goes wrong

दुनिया में अलग-अलग तरह के लोग रहते हैं और उन्हें अलग-अलग तरह के शौक होते हैं। इन्हीं शौकों में से एक है स्टंट करना। लोग अलग-अलग तरह से स्टंट करते हैं। कई स्टंट्स तो काफी खतरनाक होते हैं पर फिर भी लोग उन्हें करते हैं। कई लोग अलग-अलग व्हीकल्स पर भी स्टंट करते हैं। पर हर बार सब कुछ वैसा नहीं होता जैसा प्लान किया होता है। ऐसे में स्टंट करना कई बार इन्हें भारी पड़ जाता है और ऐसा सबक मिलता है जिन्हें भूलना काफी मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जो साइकिल पर स्टंट कर रहा था।


साइकिल पर स्टंटबाजी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स को साइकिल पर स्टंट करते दिखाया गया है। वीडियो में एक घर के बाहर की तरफ नीचे उतरता हुए रैम्प लगा हुआ है जिससे शख्स नीचे की तरफ साइकिल चलाते हुए लाता है और जंप करा देता है।

हुआ चारों खाने चित्त

रैंप से साइकिल जंप कराते समय शख्स ने सोचा होगा कि वह इस स्टंट को आसानी से कर लेगा। पर उसका स्टंट सही नहीं हुआ और कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में शायद उसने सोचा भी नहीं होगा। जंप करने के बाद शख्स समेत उसकी साइकिल की लैंडिंग सही नहीं होती और उस पर सवार शख्स धड़ाम से ज़मीन पर गिरता है और चारों खाने चित्त हो जाता है। शख्स को अपने स्टंट के बिगड़ने पर अफसोस ज़रूर हुआ होगा, पर अफसोस के बावजूद शख्स इस हादसे को कभी भूल नहीं सकेगा।


यह भी पढ़ें- Optical Illusion: अगर जीनियस हैं तो 4 सेकंड में तस्वीर में छिपी चिड़िया को ढूंढकर बताएं