अजब गजब

आज भी अनसुलझी पहेली है ये रहस्यमयी जंगल, यहां आते ही खुदकुशी कर लेते हैं लोग

Suicide Forest in Japan : इस जंगल को लेकर कहा जाता है कि यहां आने के बाद लोग आत्महत्या कर लेते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें भूत मजबूर करते हैं। इसलिए इस जंगल को 'सुसाइड फॉरेस्ट' भी कहा जाता है।

2 min read
Jul 29, 2023

Mysterious Forest : रहस्यों से भरे इस संसार में ऐसी कई जगहें हैं जो आज भी लोगों की समझ से परे हैं। तमाम तरह के इन रहस्यों के बारे में इंसान तो क्या वैज्ञानिक भी आज तक पता नहीं लगा पाए हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही रहस्यमयी जंगल के बारे में बताएंगे जिसकी अनोखी चीज आपको भी हैरान कर देगी। हम बात कर रहे हैं 'ऑकिगहरा' की। यह जंगल जापान में स्थित है। कहा जाता है कि यहां आने के बाद लोग आत्महत्याकर लेते हैं। इस वजह से इस जंगल को 'सुसाइड फॉरेस्ट' भी कहा जाता है।

जंगल में प्रवेश से पहले मिलती है चेतावनी

ऑकिगहरा जंगल को भूतिया जंगल के नाम से भी जाना जाता है। जापान में स्थित इस जंगल को लेकर यहां के लोगों का मानना है कि इस जंगल में भूत निवास करते हैं। यही भूत यहां आने वाले लोगों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर देते हैं। जैसे ही आप इस जंगल में प्रवेश करेंगे, आपको चेतावनी पढ़ने को मिल जाएगी। जैसे कि अपने बच्चों और परिवार के बारे में ध्यान से सोचें। आपका जीवन आपके माता-पिता द्वारा दिया हुआ कीमती तोहफा है।

यह भी पढ़े - भारत की इन सड़कों पर चलना मतलब जिंदगी को दांव पर लगाना, जानें से पहले सौ बार सोचें!

अब तक जंगल से 105 से ज्यादा मिले शव

बता दें कि ये जंगल माउंट फूजी के नॉर्थवेस्ट में स्थित है। यह 35 स्क्वायर किलोमीटर के बड़े एरिया में फैला हुआ है। जंगल इतना ज्यादा घना है कि इसे 'पेड़ों का सागर' भी कहते हैं। इस घने जंगल में अगर एक बार खो गए तो यहां से निकलकर आना लगभग नामुमकिन है। आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, इस जंगल में साल 2003 के बाद से 105 से ज्यादा लोगों की लाशें मिल चुकी हैं। इसमें से ज्यादातर लाशें बुरी-तरह सड़ चुकी थीं, जबकि कुछ को जंगली जानवरों ने अपना निवाला बना लिया था।

यह भी पढ़े - धरती की चमत्कारी जगहें, यहां पहुंचते ही चुंबक की तरह चिपक जाता है इंसान

Published on:
29 Jul 2023 03:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर