6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां होती हैं ‘गुस्सैल’, ये खासियत भी लेकर होती हैं पैदा

व्यक्ति के पहले अक्षर को जानकर उसके व्यक्तित्व का पता लगाना।

2 min read
Google source verification

image

Priya Singh

Jun 22, 2018

the first letter of your name shows your personality

इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां होती हैं 'गुस्सैल', ये खासियत भी लेकर होती हैं पैदा

B अक्षर के नाम की लड़कियों का स्वभाव

इस अक्षर के नाम की लड़कियों का दिल साफ होता है लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं कि, इन्हें बात-बात पर गुस्सा भी आता है, जो इनके लिए कई बार मुसीबत पैदा कर देता है। बता दें कि, ज्यादातर इस नाम की लड़कियां अपना गुस्सा दुसरों पर निकालती हैं। हालांकि, गुस्से वाले होने के बावजूद इनके अंदर कई खूबियां होती हैं और ये लोगों के दिल में जल्दी ही जगह बना लेने में सक्षम होती हैं।

P से शुरू होने वाले नाम की लड़कियों का स्वभाव

इस नाम की लड़कियों की नाक पर हमेशा गुस्सा रहता है। इस नाम की लड़कियां या तो अधिक बोलने वाली होती हैं या तो एकदम शांत रहने वाली होती हैं। बता दें कि इस नाम की लड़कियों को कम बोलना, अपनी दुनिया में खोए रहना पसंद होता है ये लोगों से कम मिल-जुल कर रहने वाली होती हैं। ज्यादातर ये अपना गुस्सा लोगों पर नहीं अपने आप पर निकालकर शांत हो जाती हैं। इस नाम की लड़कियां रिश्तों को मजबूती से थामकर चलती हैं।

R नाम की लड़कियों का स्वभाव

इस नाम की लड़कियां खूबसूरत होने के साथ-साथ बुद्धिमान भी होती हैं। यही कारण है कि लोग इनकी ओर आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। इस नाम की महिलाएं समाज सेवा करने में विश्वास रखती हैं। गुस्सा इनकी सबसे बड़ी कमजोरी है, लेकिन एक समय के बाद ये सब भूलकर लोगों में अपना प्यार भी बांटती हैं। इस नाम की महिलाएं कितनी भी कोशिश कर लें ये अपना दुःख छुपा नहीं पाती हैं।

S नाम वाली लड़कियों का स्वभाव होता है ऐसा

इस नाम की लड़कियां प्यार के साथ-साथ दुश्मनी भी ये बहुत अच्छी तरह निभाती हैं। ये दिखने में बहुत भोली और सरल होती हैं लेकिन गुस्सा इनको सबसे अधिक आता है। इनके गुस्से की वजह से ही लोग इनसे दूर हो जाते हैं। अपनी चीजों की जरूरत से ज्यादा ख्याल रखते हैं, ऐसे लोग बहुमुखी प्रतिभा से मालिक होते है। बहुत ज्यादा बात करने वाले ये लोग बहुत आलोचनाओं को भी झेलते हैं। ये रहस्यमय होते है और अपनी चीजों का बहुत ज्यादा स्पष्ट नहीं करते हैं। अपनी मेहनत के बल पर ये सब कुछ पा ही लेते है। ये सेल्फ मेड इंसान होती हैं।