
,,
नई दिल्ली। दुनिया में इकलौता एक शख्स था जिसके दो मुंह थे। ये अजीबोगरीब इंसान इंग्लैंड का रहने वाला था। 19वीं सदी में एडवर्ड मोरड्राके नाम के इस शख्स के दो चहरे थे। यूं तो एडवर्ड का दूसरा चेहरा सक्रीय नहीं था लेकिन जैसे जी एडवर्ड सोने जाता दूसरा चेहरे की आंखें खुल जाती थीं। ये ऐसा रहस्य है जिसे आज तक न कोई जान पाया है और ना ही समझ पाया है। बता दें कि एडवर्ड का दूसरा चेहरा जागने के बाद फुसफुसाता भी था ये इकलौता ऐसा शख्स था जो आज तक लोगों के कौतुहल का विषय बना हुआ है।
एक लेख के मुताबिक, एडवर्ड अपने दूसरे चेहरे से परेशान थे। अपने इस अजीब चेहरे की वजह से कई रातों को सो नहीं पाते थे। 19वीं सदी में ऐसी दिक्कत का इलाज संभव नहीं था। उनके परिजनों ने कई डॉक्टरों को दिखाया लेकिन उनका इलाज नहीं किया जा सका। लेख में इस बात का भी ज़िक्र होता है कि एडवर्ड के पीछे का चेहरा एक लड़की का था। उसकी आंखें होने के बाद भी वह देख नहीं सकती थी।
हैरान करने वाली बात ये है कि जब एडवर्ड सो जाता था तो वो चेहरा उठ जाता था और नर्क के बारे में कुछ बोलते हुए फुसफुसाता था। कहा जाता है कि एडवर्ड जब खुश होता था तो उसके दूसरे चेहरे को बुरा लगता था और जब एडवर्ड दुखी होता वो चेहरा मुस्कुराता था। मेडिकल इंसाइक्लोपीडिया की बात करें तो वे एडवर्ड की इस पुष्टि को नहीं मानते। कहा जाता है कि एक दिन एडवर्ड ने अपने दूसरे चेहरे से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी।
Published on:
03 Sept 2019 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
