दिल्ली की शांति देवी भारत की एकमात्र ऐसी महिला हैं जो मिनटों में गाड़ियों की टायरे बदलकर पंक्चर बना देती हैं। 55 साल की शांति देवी के लिए वाहनों के बड़े - बड़े टायरों को बदलना बाएं हाथ का खेल है। इन दिनों इनके इस काम की चर्चा सोशल मीडिया पर भी जमकर हो रही है। शांति देवी की मानें तो, वो 50 साल की उम्र में भी रोजाना 12 घंटे काम करती हैं।