
नई दिल्ली: देश-दुनिया में कई राजाओं का राज रहा। इसी कड़ी में कई रानियां भी ऐसी थी जिन्होंने लंबे समय तक राज किया। शाही दरबार और रहने खाने-पीने से लेकर कई सुख-सुविधाओं का इन रानियों ने लाभ उठाया। लेकिन एक रानी ऐसी भी थी जो गाय-भैंस दूध या पानी से नहीं बल्कि गधियों के दूध ( milk ) से नहाती थी। चौंकिए मत, आपको इसके पीछे का राज बताते हैं।
जिस रानी की हम बात कर रहे हैं उसका नाम था 'क्लियोपेट्रा' जो कि मिस्र की शासक थी। बताया जाता है कि इस रानी ने 51 ईसा पूर्व से 30 ईसा पूर्व तक मिस्र पर शासन किया था। क्लियोपेट्रा को उस वक्त दुनिया की सबसे अमीर और खूबसूरत महिला माना जाता था। यही नहीं ये रानी रहस्यों से भरी हुई थी। कहा जाता है कि क्लियोपेट्रा इतनी खूबसूरत थी कि वो राजाओं और सैन्य अधिकारियों को अपनी सुंदरता के जाल में फंसाकर उनसे अपने सारे काम निकलवा लेती थी। उसके सैकड़ों पुरुषों से शारीरिक संबंध थे। साथ ही उसे दुनिया की 5 भाषाओं का भी ज्ञान था। यही कारण था कि वो जल्दी ही किसी से भी जुड़ जाती थी और उसके सारे राज जान लेती थी।
क्लियोपेट्रा खूबसूरत दिखना चाहती थी। इसके लिए वो हर रोज 700 गधियों का दूध मंगाती थी और फिर उससे नहाती थी। इससे त्वचा हमेशा खूबसूरत बनी रहती थी। दरअसल, तूर्की में हुए एक अध्ययन के मुताबिक ये बात सच साबित हुई है। यहां कुछ चूहों को गाय और गधी का दूध पिलाया गया, जिसमें गधी का दूध पीने वाले चूहे ज्यादा मोटे नजर आए। बताया जाता है कि क्लियोपेट्रा मिस्र पर शासन करने वाली अंतिम फराओ थीं। हालांकि वो अफ्रीकी, कॉकेशियस या युनानी थीं, ये अभी तक रहस्य ही बना हुआ है। इस पर आज तक शोध जारी है। क्लियोपेट्रा की मौत महज 39 वर्ष की आयु में ही हो गई थी, लेकिन उसकी मौत कैसे हुई, ये भी आज तक रहस्य ही बना हुआ है।
Published on:
06 Dec 2019 03:11 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
