
bleeding tree
नई दिल्ली। ये बात तो हर कोई जानता है कि पेड़-पौधों में भी जान होती है भले ही वो चल फिर नही पाते लेकिन सांस से लेकर ग्रोथ तक इंसानों की तरह ही करते है लेकिन इनके अंदर खून भी होता है यह हैरान करने वाली बात है। यह बात उस समय सामने आ जब एक पेड़ को काटने के बाद उससे इंसानों की तरह ही लाल खून निकलने लगा।
दरअसल, इस पेड़ की खासियत यह है कि इस पेड़ के काटने पर इसमें से लाल रंग का पदार्थ निकलने लगता है जिसे लोग खून समझकर चौंक जाते हैं यह पेड़ दक्षिण अफ्रीका में पाया जाता है जो बेहद ही खास और अनोखा है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
दक्षिण अफ्रीका के अलावा यह पेड़ मोजाम्बिक, नामीबिया, तंजानिया और जिम्बाब्वे जैसे देशों में भी पाया जाता है। इस पेड़ से खून जैसा लाल रंग निकलने के कारण ही इसका नाम 'ब्लडवुड ट्री' पड़ा। वहीं इसका वैज्ञानिक नाम 'सेरोकारपस एंगोलेनसिस' है।
इसके काटने पर खून जैसा निकलने वाला लाल रंग देख भले ही आप हैरान होंगे लेकिन यह पदार्थ इंसानों की कई तरह की बीमारियों कों दूर करने के लिए किया जाता है। इससे पेट की समस्या, मलेरिया और गंभीर चोटों भी ठीक हो जाती हैं। इसके अलावा यह पेड़खून संबंधी बीमारियों को ठीक करता है। ऐसे में लोग इस पेड़ को जादुई पेड़ भी कहते हैं।
Published on:
09 Dec 2020 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
