26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब भारत में यहां किराए पर ‘हैंडसम लड़के’ दे रही है ये कंपनी, बस अपनाना होगा ये आसान सा तरीका

इस एप का नाम Rent a boyfriend शॉर्ट में ( RABF) रखा गया है इसके जरिए आप किराए पर बॉयफ्रेंड ले सकती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 29 Aug 2018, 11:29 AM IST

to cure depression new app launched which rent a boyfriend

अब भारत में भी किराए पर 'हैंडसम बॉयफ्रेंड' दे रही है ये कंपनी, बस अपनाना होगा ये आसान सा तरीका

नई दिल्ली। डिप्रेशन और टूटे दिल की चोट खाई औरतों और लड़कियों के लिए भारत के एक इंटीरियर डेकोरेटर ने एक एप बनाया है। यह एप उन लड़कियों के लिए है जो सिंगल होने की वजह से अक्‍सर डिप्रेशन में चली जाती हैं। पेशे से इंटीरियर डेकोरेटर कौशल प्रकाश पिछले 23 साल से इसे बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। रेंट पर घर, फर्नीचर, और रोज़मर्रा की ज़रुरत के सामान मिल जाते हैं लेकिन सीधा बॉयफ्रेंड वो भी भारत में ये बात आपको भी पच नहीं रहा होगी। फर्ज़ कीजिए आप अपने परिवार के साथ बैठकर टीवी देख रहे हैं और उसपर एक ऐड आता है, क्या आप सिंगल हैं? क्या आप अपनी दोस्तों के बॉयफ्रैंड देखकर उदास हो जाती हैं? तो अभी इनस्टॉल करें ये एप और पाएं अपने अकेलेपन से छुटकारा। सुनने में कितना अजीब लग रहा है लेकिन, ऐसा एप मार्किट में आने जा रहा है।

new app launched which rent a boyfriend" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/29/nb_3327091-m.jpg">

इस एप का नाम Rent a boyfriend शॉर्ट में (RABF) रखा गया है इसके जरिए आप किराए पर बॉयफ्रेंड ले सकती हैं। एप का मकसद अकेले लोगों को डिप्रेशन से उबारने में मदद करना है। इस पहल में महिलाओं को शामिल नहीं किया गया है क्योंकि 'rent a girl' भारत जैसे देश के लिए सही नहीं है। इस एप से मुहैया कराए गए बॉयफ्रेंड को ट्रेनिंग दी गई है कि खुद डिप्रेशन के शिकार और इसके सस्थापक कौशल का कहना है कि सका मकसद देश में लोगों को डिप्रेशन से निकालना है। इसके द्वारा न तो कोई प्राइवेट डेट होगी और ना ही सेक्सुअल रिलेशनशिप स्‍थापित होंगे। उनका कहना है कि, यह एप ह्यूमन इमोशन से जुड़ा है इससे कोई ऐसा काम नहीं किया जाएगा जिससे किसी को भी कोई आपत्ति हो। जानकारी के लिए बता दें कि, इस एप का एक टोल फ्री नंबर होगा जिसमें लड़की मनोवैज्ञानिक से अपने दिल की बात कर सकती है। फोन पर 15-20 मिनट तक बात करने पर 500 रुपए तक का बिल आएगा।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग